Aaj Ka Panchang 7 मार्च 2023: आज भी होगा होलिका दहन, जानें कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे?

Published : Mar 07, 2023, 05:30 AM IST
7 March 2023 Panchang

सार

Aaj Ka Panchang: 7 मार्च, मंगलवार और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से धूम्र नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। इसके अलावा धृति और शूल नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 3:33 से शाम 5:01 तक रहेगा। 

उज्जैन. पंचांग भले ही पुरातन समय से उपयोग में लाया जा रहा है, लेकिन ये आज भी उतना ही महत्वपूर्ण है। इसके माध्यम से ही दिन भर के शुभ मुहूर्तों के बारे में जाना जा सकता है। कौन-सी तिथि कब तक रहेगी और कौन सा नक्षत्र व करण कब तक रहेगा। इसके बारे में पंचांग में विस्तार पूर्वक बताया जाता है। पंचांग को आधुनिक कैलेंडर कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आगे आज के पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

आज भी होगा होलिका दहन
इस बार होलिका दहन को लेकर काफी असमंजस की स्थिति है। कुछ स्थानों पर ये पर्व 6 को तो कहीं 7 मार्च को मनाया जाएगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, होलिका दहन फाल्गुन मास की पूर्णिमा को किया जाता है। इस बार 6 व 7 मार्च को ये तिथि रहेगी। लेकिन 6 मार्च की भद्रा होने से इस दिन होलिका दहन करना शुभ नहीं रहेगा, इसलिए 7 मार्च को ही ये कार्य करना चाहिए।

7 मार्च का पंचांग (Aaj Ka Panchang 7 March 2023)7 मार्च 2023, दिन मंगलवार को फाल्गुन पूर्णिमा शाम 06.10 तक रहेगी, इसके बाद चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि आरंभ हो जाएगी, जो रात अंत तक रहेगी। अधिकांश स्थानों पर इस दिन होलिका दहन किया जाएगा। मंगलवार को पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। मंगलवार और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से धूम्र नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। इसके अलावा धृति और शूल नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 3:33 से शाम 5:01 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
मंगलवार को चंद्रमा सिंह राशि में, बुध, सूर्य और शनि कुंभ राशि में, शुक्र और गुरु मीन राशि में, मंगल वृष राशि में, केतु तुला राशि में और राहु मेष राशि में रहेगा। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।

7 मार्च के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- फाल्गुन
पक्ष- शुक्ल
दिन- मंगलवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- पूर्वा फाल्गुनी
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 6:47 AM
सूर्यास्त - 6:28 PM
चन्द्रोदय - Mar 07 6:29 PM
चन्द्रास्त - Mar 08 7:15 AM
अभिजीत मुहूर्त- 12:15 PM – 01:02 PM

7 मार्च का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 9:42 AM – 11:10 AM
कुलिक - 12:38 PM – 2:05 PM
दुर्मुहूर्त - 09:07 AM – 09:54 AM, 11:23 PM – 12:12 AM
वर्ज्यम् - 10:09 AM – 11:53 AM



ये भी पढ़ें-

Holi 2023: ये रंग कहेंगे आपके दिल की बात, कौन-सा रंग लगाएं पत्नी, दोस्त या अपनी प्रेमिका को?

 

Holi 2023: कहां प्रकट हुए थे भगवान नृसिंह, कहां मनाई गई थी सबसे पहले होली? 1 नहीं 3 जगहों से जुड़ी हैं ये मान्यता


Holi 2023 Rashi Anusar Upay: होली पर राशि अनुसार ये उपाय करने से दूर होंगी परेशानियां-घर आएगी सुख-समृद्धि


 

 

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज