Aaj Ka Panchang 6 मार्च 2023: आज शाम से शुरू होगी फाल्गुन पूर्णिमा तिथि, जानें शुभ योग और मुहूर्त के बारे में

Published : Mar 06, 2023, 05:30 AM IST
Panchang 6 march 2023

सार

Aaj Ka Panchang: 6 मार्च, सोमवार और मघा नक्षत्र के योग से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग इस दिन रहेगा। इसके अलावा सुकर्मा और धृति नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 8:15 से 9:43 तक रहेगा। 

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में पंचांग के पांच अंग बताए गए हैं, ये हैं- तिथि, योग, नक्षत्र, वार और करण। इन सभी की संख्या अलग-अलग है। योग और नक्षत्रों की संख्या समान यानी 27 है। तिथियों की संख्या 16 है, करण की 11 और वार की 7। इन सभी की सूक्ष्म गणना करने पर पंचांग बनाया जाता है और शुभ मुहूर्त आदि निकाले जाते हैं। आगे आज के पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

6 मार्च का पंचांग (Aaj Ka Panchang 6 March 2023)
6 मार्च 2023, दिन सोमवार को फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि दोपहर 04:17 तक रहेगी, इसके बाद पूर्णिमा तिथि आरंभ हो जाएगी, जो पूरे दिन रहेगी। सोमवार को मघा नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। सोमवार और मघा नक्षत्र के योग से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग इस दिन रहेगा। इसके अलावा सुकर्मा और धृति नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 8:15 से 9:43 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
सोमवार को चंद्रमा सिंह राशि में, बुध, सूर्य और शनि कुंभ राशि में, शुक्र और गुरु मीन राशि में, मंगल वृष राशि में, केतु तुला राशि में और राहु मेष राशि में रहेगा। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।

6 मार्च के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- फाल्गुन
पक्ष- शुक्ल
दिन- सोमवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- मघा
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 6:48 AM
सूर्यास्त - 6:28 PM
चन्द्रोदय - Mar 06 5:37 PM
चन्द्रास्त - Mar 07 6:44 AM
अभिजीत मुहूर्त- 12:15 PM – 01:02 PM

6 मार्च का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 11:10 AM – 12:38 PM
कुलिक - 2:05 PM – 3:33 PM
दुर्मुहूर्त - 01:01 PM – 01:48 PM और 03:21 PM – 04:08 PM
वर्ज्यम् - 08:50 AM – 10:36 AM



ये भी पढ़ें-

Lord Narasimha Temples: ये हैं भगवान नृसिंह के 5 प्राचीन मंदिर, कहीं साल में 1 बार होते हैं दर्शन तो कोई मूर्ति तैरती है पानी पर


Vikram Samvat 2080: कैसे शुरू हुआ विक्रम संवत्, किसने शुरू किया, क्या ये अंग्रेजी कैलैंडर से भी 57 साल आगे है?


Palmistry: कहीं आप भी तो नहीं होने वाले ‘अकाल मृत्यु’ का शिकार, जान सकते हैं हथेली की इस रेखा से


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज