
उज्जैन. मंगल ग्रह को सौर मंडल का सेनापति कहा जाता है। ये ग्रह हर 45 दिन में राशि बदलता है। मंगल को ज्योतिष शास्त्र में क्रूर ग्रह कहा गया है। जिस भी व्यक्ति पर इसका प्रभाव अधिक होता है वह अत्यंत क्रोधी होता है। ये ग्रह 10 मई को मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहा है। इसी दिन चंद्रमा भी धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
10 मई का पंचांग (Aaj Ka Panchang 10 मई 2023)
10 मई 2023, दिन बुधवार को ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि दोपहर 01:49 तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र शाम 04:12 तक रहेगा, इसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। बुधवार को सबसे पहले पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम का शुभ योग और इसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से वज्र नाम का अशुभ योग बनेगा। इनके अलावा सिद्ध और साध्य नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:23 से 2:01 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
बुधवार को मंगल ग्रह मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। चंद्रमा भी धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। अन्य ग्रह केतु तुला राशि में, शुक्र मिथुन राशि में, सूर्य, राहु, गुरु और बुध (वक्री) मेष राशि में और शनि कुंभ राशि में रहेगा। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।
10 मई के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- ज्येष्ठ
पक्ष- कृष्ण
दिन- बुधवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा और उत्तराषाढ़ा
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 5:52 AM
सूर्यास्त - 6:54 PM
चन्द्रोदय - May 10 11:56 PM
चन्द्रास्त - May 11 10:47 AM
अभिजीत मुहूर्त – 11:57 AM – 12:49
10 मई का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 7:30 AM – 9:07 AM
कुलिक - 10:45 AM – 12:23 PM
दुर्मुहूर्त - 11:57 AM – 12:49 PM
वर्ज्यम् - 11:40 PM – 01:10 AM
ये भी पढ़ें-
Palmistry: मस्तिष्क रेखा से जानें कैसे लोग बनते हैं सफल लीडर, कौन पढ़ाई-लिखाई में होते हैं अव्वल?
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।