
उज्जैन. पंचांग के अनुसार, तिथि को तारीख या दिनांक कहते हैं। अन्य तारीख और तिथि में फर्क यह है कि यह दिन या रात में कभी भी शुरू हो सकती है। इसका संबंध चन्द्र के नक्षत्र में भ्रमण से होता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार माह के 30 दिन को चन्द्र कला के आधार पर 15-15 दिन के 2 पक्षों में बांटा गया है- शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
11 फरवरी का पंचांग (Aaj Ka Panchang 11 February 2023)
11 फरवरी 2023, दिन शनिवार को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि रहेगी। शनिवार को चित्रा नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। शनिवार को चित्रा नक्षत्र होने से काण नाम का शुभ योग इस दिन बनेगा। इसके अलावा शूल और गण्ड नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 9:53 AM से 11:17 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शनिवार की रात चंद्रमा कन्या राशि निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन बुध और सूर्य मकर राशि में, गुरु मीन राशि में, मंगल वृष राशि में, केतु तुला राशि में, राहु मेष राशि में, शुक्र और शनि कुंभ राशि (अस्त) में रहेंगे। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।
11 फरवरी के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- फाल्गुन
पक्ष- कृष्ण
दिन- शनिवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- चित्रा
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 7:05 AM
सूर्यास्त - 6:16 PM
चन्द्रोदय - Feb 11 11:10 PM
चन्द्रास्त - Feb 12 10:49 AM
अभिजीत मुहूर्त- 12:18 PM – 01:03
11 फरवरी का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 2:05 PM – 3:28 PM
कुलिक - 7:05 AM – 8:29 AM
दुर्मुहूर्त - 08:35 AM – 09:19 AM
वर्ज्यम् - 07:27 AM – 09:06 AM
Lal Kitab Ke Upay: अशुभ ग्रह भी देनें लगेंगे शुभ फल, अगर करेंगे लाल किताब के ये 9 आसान उपाय
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।