
उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में हर राशि का एक स्वामी ग्रह बताया गया है जैसे सिंह राशि का स्वामी सूर्य है, मकर और कुंभ राशि का स्वामी शनि है और धनु व मीन राशि का स्वामी गुरु ग्रह है। जिस व्यक्ति को जो राशि होती है, उस राशि के स्वामी ग्रह का उस व्यक्ति पर प्रभाव देखा जाता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
11 जून का पंचांग (Aaj Ka Panchang 11 June 2023)
11 जून 2023, दिन रविवार को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि दोपहर 12.06 बजे तक रहेगी, इसके बाद नवमी तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र दोपहर 02.32 तक रहेगा, इसके बाद उत्तर भाद्रपद नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। रविवार को पहले पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र होने से चर और इसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से सुस्थिर नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि, प्रीति और आयुष्मान नाम के 3 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 5:28 से 7:08 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
रविवार की सुबह चंद्रमा कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन शनि कुंभ राशि में, बुध और सूर्य वृषभ राशि में, केतु तुला राशि में, शुक्र और मंगल कर्क राशि में, गुरु-राहु मेष राशि में रहेगा।
11 जून के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- आषाढ़
पक्ष- कृष्ण
दिन- रविवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- पूर्वा और उत्तरा भाद्रपद
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 5:44 AM
सूर्यास्त - 7:08 PM
चन्द्रोदय - Jun 11 12:51 AM
चन्द्रास्त - Jun 11 12:54 PM
अभिजीत मुहूर्त - 11:59 AM – 12:52 PM
11 जून का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:26 PM – 2:07 PM
कुलिक - 3:47 PM – 5:28 PM
दुर्मुहूर्त - 05:21 PM – 06:14 PM
वर्ज्यम् - 11:51 PM – 01:24 AM
Adipurush मूवी के हर शो में 1 सीट हमेशा रहेगी खाली, वजह जान हैरान रह जाएंगे आप
Belly Button से जानें लड़कियों के नेचर से जुड़ी सीक्रेट बातें
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।