
उज्जैन. वैसे तो बाजार में कई तरह के पंचांग मिल जाते हैं, लेकिन इन सभी का आधार अलग-अलग होता है। उत्तर और दक्षिण क्षेत्रों के पंचांग में काफी भिन्नता देखने को मिलती है। इन दोनों पंचांगों में 15 दिन का हेर-फेर रहता है। वैसे तो बदलते समय के साथ शुभ मुहूर्त देखने की परंपरा जरूर खत्म हो गई है लेकिन पंचांग का महत्व आज भी उतना ही है। वर्तमान में विक्रम संवंत से संबंधित पंचांग ही सबसे ज्यादा सटीक है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
आज मनाया जाएगा रंगपंचमी उत्सव
धर्म ग्रंथों के अनुसार, चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को रंगपंचमी का पर्व मनाया जाता है। मान्यता के अनुसार, इसी तिथि पर भगवान श्रीकृष्ण ने राधा और अन्य गोपियों को रंग लगाया था। तभी ये पर्व मनाया जा रहा है। ये पर्व मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र (इंदौर, उज्जैन आदि) में मुख्य रूप से मनाया जाता है। इस मौके पर देश के अलग-अलग हिस्सों में कई परपराओं का पालन भी किया जाता है।
12 मार्च का पंचांग (Aaj Ka Panchang 12 March 2023)
12 मार्च 2023, दिन रविवार को चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन रंगपंचमी का पर्व मनाया जाएगा। रविवार को सूर्योदय स्वाती नक्षत्र में होगा, जो सुबह 08.00 बजे तक रहेगा, इसके बाद विशाखा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। रविवार को पहले स्वाती नक्षत्र होने से लुंबक और इसके बाद विशाखा नक्षत्र होने से उत्पात नाम के 2 अशुभ योग बनेंगे। इनके अलावा व्याघात और हर्षण नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल शाम 5:02 से 6:31 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
रविवार की रात चंद्रमा तुला राशि से निकलकर वृश्चिक में प्रवेश करेगा। इस दिन बुध, सूर्य और शनि कुंभ राशि में, शुक्र और गुरु मीन राशि में, मंगल वृष राशि में, केतु तुला राशि में और राहु मेष राशि में रहेगा। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।
12 मार्च के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- चैत्र
पक्ष- कृष्ण
दिन- रविवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- स्वाती और विशाखा
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 6:42 AM
सूर्यास्त - 6:30 PM
चन्द्रोदय - Mar 12 11:00 PM
चन्द्रास्त - Mar 13 10:07 AM
अभिजीत मुहूर्त- 12:13 PM – 01:00 PM
12 मार्च का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:36 PM – 2:05 PM
कुलिक - 3:33 PM – 5:02 PM
दुर्मुहूर्त - 04:56 PM – 05:43 PM
वर्ज्यम् - 01:41 PM – 03:18 PM
Astrology Tips: रोज सुबह उठते ही करें ये 5 काम, पैसा और सेहत के साथ सुख-समृद्धि भी मिलेगी
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।