
उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में कई तरह के शुभ योग बताए गए हैं। ये योग ग्रह-नक्षत्रों और वार के संयोग से बनते हैं। सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि भी इन योगों में एक हैं। ये शुभ योग महीने में कई बार बनते हैं। इन शुभ योगों में मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
13 जून का पंचांग (Aaj Ka Panchang 13 June 2023)
13 जून 2023, दिन मंगलवार को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि सुबह 09:29 तक रहेगी, इसके बाद एकादशी तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन रेवती नक्षत्र दोपहर 01:32 तक रहेगा, इसके बाद अश्विनी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। मंगलवार को पहले रेवती नक्षत्र होने से शुभ और इसके बाद अश्विनी नक्षत्र होने से अमृत नाम के 2 शुभ योग इस दिन रहेंगे। इनके अलावा सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि और शोभन नाम के 3 अन्य शुभ योग भी इस दिन बन रहे हैं। इस तरह ये दिन 5 शुभ योगों में बीतेगा। राहुकाल दोपहर 03:48 से शाम 05:28 तक रहेगी।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
मंगलवार को चंद्रमा मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही गुरु और राहु स्थित है। इस तरह मेष राशि में त्रिग्रही योग बनेगा। इस दिन शनि कुंभ राशि में, बुध और सूर्य वृषभ राशि में, केतु तुला राशि में, शुक्र और मंगल कर्क राशि में रहेंगे।
13 जून के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- आषाढ़
पक्ष- कृष्ण
दिन- मंगलवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- रेवती और अश्विनी
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 5:44 AM
सूर्यास्त - 7:08 PM
चन्द्रोदय - Jun 13 2:01 AM
चन्द्रास्त - Jun 13 2:49 PM
अभिजीत मुहूर्त - 11:59 AM – 12:52 PM
13 जून का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 9:05 AM – 10:46 AM
कुलिक - 12:26 PM – 2:07 PM
दुर्मुहूर्त - 08:25 AM – 09:19 AM और 11:23 PM – 12:05 AM
वर्ज्यम् - 09:39 AM – 11:15 AM
Halharini Amavasya 2023: कब है आषाढ़ मास की अमावस्या, इसे क्यों कहते हैं हलहारिणी?
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।