Aaj Ka Panchang 15 फरवरी 2023 का पंचांग: शुक्र करेगा मीन राशि में प्रवेश, जानें कौन-कौन से योग बनेंगे?

Published : Feb 15, 2023, 05:30 AM IST
Panchang-15-Feb-2023

सार

Aaj Ka Panchang: 15 फरवरी, बुधवार को ज्येष्ठा नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा व्याघात औह हर्षण नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:41 से 2:05 तक रहेगा। 

उज्जैन. पंचांग में कई जरूरी जानकारी होती है जो हमारे लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है। पंचांग में न सिर्फ शुभ मुहूर्त बल्कि ग्रहों के परिवर्तन, राशिफल, सूर्य व चंद्र ग्रहण की जानकारी, तिथि, नक्षत्र आदि के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया गया है। यही कारण है कि किसी समय पंचांग हमारे दैनिक जीवन का एक अंग हुआ करता था। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

15 फरवरी का पंचांग (Aaj Ka Panchang 15 February 2023)
15 फरवरी 2023, दिन बुधवार को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि पूरे दिन रहेगी। बुधवार को ज्येष्ठा नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा व्याघात औह हर्षण नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:41 से 2:05 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
बुधवार को शुक्र ग्रह कुंभ से निकलकर मीन में प्रवेश करेगा, इस राशि में पहले से ही गुरु स्थित है। इस दिन सूर्य और शनि (अस्त) कुंभ राशि में, चंद्रमा वृश्चिक में, बुध मकर राशि में, मंगल वृष राशि में, केतु तुला राशि में, राहु मेष राशि में, में रहेंगे। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।

15 फरवरी के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- फाल्गुन
पक्ष- कृष्ण
दिन- बुधवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- ज्येष्ठा
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 7:03 AM
सूर्यास्त - 6:18 PM
चन्द्रोदय - Feb 15 2:10 AM
चन्द्रास्त - Feb 15 1:00 PM
अभिजीत मुहूर्त- 12:18 PM – 01:03

15 फरवरी का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 8:27 AM – 9:52 AM
कुलिक - 11:16 AM – 12:41 PM
दुर्मुहूर्त - 12:18 PM – 01:03 PM
वर्ज्यम् - 09:24 PM – 10:52 PM



ये भी पढ़ें-

Shukra Gochar February 2023: शुक्र के राशि बदलने से कितनी राशि वालों को होगा धन लाभ और चमकेगी किस्मत?


Shivji Ke Bhajan: ये हैं भगवान शिव के 10 सुपरहिट भजन, महाशिवरात्रि पर इन्हें गाकर करें महादेव को प्रसन्न


Shani-Surya Yuti 2023: शनि-सूर्य के कारण देश की राजनीति में होगी उथल-पुथल, बीमारी और अराजकता भी बढ़ेगी


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज