MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Puja Vrat Katha
  • Mahashivratri 2023: इन मुस्लिम देशों में भी हैं शिवजी के प्राचीन मंदिर, कोई 1 हजार साल पुराना तो कोई महाभारत काल का

Mahashivratri 2023: इन मुस्लिम देशों में भी हैं शिवजी के प्राचीन मंदिर, कोई 1 हजार साल पुराना तो कोई महाभारत काल का

Mahashivratri 2023: इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 18 फरवरी, शनिवार को मनाया जाएगा। इस दिन प्रमुख शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि कई अन्य देशों में भी भगवान शिव के प्रसिद्ध और ऐतिहासिक मंदिर हैं। 

3 Min read
Author : Manish Meharele
| Updated : Feb 15 2023, 09:59 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
ये हैं विदेश के प्रमुख शिव मंदिर...
Image Credit : freepik

ये हैं विदेश के प्रमुख शिव मंदिर...

हर साल फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2023) का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 18 फरवरी, शनिवार को है। ये पर्व शिव भक्तों के लिए बहुत ही खास होता है। इस दिन प्रमुख शिव मंदिरों में भक्तों की कतारें देखने को मिलती हैं। हमारे देश में शिवजी के अनेक पौराणिक मंदिर हैं। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि आस-पास के पड़ोसी देशों में भगवान शिव के प्रसिद्ध मंदिर हैं। इन सभी मंदिरों से अलग-अलग मान्यताएं जुड़ी हुई हैं। इनमें से कुछ मंदिरों को तो यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरिटेज में भी शामिल किया है। महाशिवरात्रि के अवसर पर जानिए विदेश में स्थित प्रमुख शिव मंदिरों के बारे में…
 

27
प्रम्बानन मंदिर, इंडोनेशनिया (Prambanan Temple, Indonesia)
Image Credit : Getty

प्रम्बानन मंदिर, इंडोनेशनिया (Prambanan Temple, Indonesia)

इंडोनेशिया एक मुस्लिम देश है, फिर भी यहीं की संस्कृति में हिंदू परंपराओं की झलक स्पष्ट रूप से देखने को मिलती है। यहां जावा नामक स्थान पर 10वीं शताब्दी में बनाया गया शिवजी का एक विशाल मंदिर हैं, जिसे प्रम्बानन मंदिर कहा जाता है। यूनेस्को ने इस मंदिर को वर्ल्ड हेरिटेज के रूप में संरक्षित किया है। इस मंदिर के परिसर में अन्य देवी देवताओं की प्रतिमाएं भी हैं जैसे दुर्गा, गणेश और महर्षि अगस्त्य की। परिसर में देवी-देवताओं के वाहन जैसे नंदी, हंस और गरुड़ के भी मन्दिर हैं।
 

37
रामलिंगेश्वर मंदिर, मलेशिया (Ramalingeswara Temple, Malaysia)
Image Credit : google

रामलिंगेश्वर मंदिर, मलेशिया (Ramalingeswara Temple, Malaysia)

रामलिंगेश्वर मंदिर, मलेशिया (Ramalingeswara Temple, Malaysia)
मलेशिया वैसे तो मुस्लिम देश हैं, लेकिन यहां हिंदुओं के कई धार्मिक स्थल हैं। रामलिंगेश्वर मंदिर भी इनमें से एक है। ये मंदिर मलेशिया की राजधानी क्वालालमपूर में है। ये मंदिर भी काफी प्राचीन हैं। दूर-दूर से शिव भक्त यहां दर्शन के लिए आते हैं। महाशिवरात्रि आदि विशेष मौकों पर यहां भक्तों की भीड़ उमड़ती है। मंदिर का ट्रस्ट ही इसका प्रबंधन और देखभाल करता है।
 

47
सागर शिव मंदिर, मॉरिशस (Sagar Shiv Temple, Mauritius)
Image Credit : google

सागर शिव मंदिर, मॉरिशस (Sagar Shiv Temple, Mauritius)

ये मंदिर अधिक पुराना तो नहीं है लेकिन ये भक्तों की आस्था का केंद्र जरूर है। इसका निर्माण 2007 में किया गया है। यहां भगवान शिव की 108 फीट ऊंचीं कांसे की प्रतिमा है, जिसे देखने के लिए हर साल लाखों पर्यटक आते हैं। मॉरिशस में रहने वाले हिंदू परिवार प्रतिदिन यहां पूजा-अर्चना करने आते हैं।
 

57
पशुपतिनाथ मंदिर, नेपाल
Image Credit : google

पशुपतिनाथ मंदिर, नेपाल

नेपाल में अनेक प्रसि्दध मंदिर हैं, लेकिन पशुपतिनाथ इन सभी में सबसे अधिक पौराणिक महत्व रखता है। ये मंदिर बागमती नदी के किनारे काठमांडू में स्थित है। इस मंदिर में भगवान शिव की चार मुख वाली प्रतिमा है। यहां तक पहुंचने के लिए चार दरवाजे बने हुए हैं। इस मंदिर को देखने पर आप जान सकते हैं कि इस पर नेपाली वास्तुकला का काफी प्रभाव है। यह मंदिर यूनेस्को की विश्व हेरिटेज श्रेणी में आता है। वर्तमान में यहां जो मंदिर है, उसका निर्माण 11सदीं का बताया जाता है।
 

67
कटासराज मंदिर, पाकिस्तान (Katasraj Temple, Pakistan)
Image Credit : Getty

कटासराज मंदिर, पाकिस्तान (Katasraj Temple, Pakistan)

ये मंदिर महाभारत काल का माना जाता है। कटासराज मंदिर पाकिस्तान के चकवाल गांव से लगभग 40 कि.मी. की दूरी पर कटस में एक पहाड़ी पर है। इस मंदिर का कई बार जीर्णोद्धार हो चुका है। प्राचीन कथाओं के अनुसार, कुछ समय पांडव भी इस स्थान पर रूके थे। यहां एक तालाब है, कहते हैं ये तालाब शिवजी के आंसुओं से बना है।
 

77
मुन्नेश्वरम मंदिर, श्रीलंका (Munneshwaram Temple, Sri Lanka)
Image Credit : google

मुन्नेश्वरम मंदिर, श्रीलंका (Munneshwaram Temple, Sri Lanka)

श्रीलंका में भी शिवजी से जुड़े कई धार्मिक स्थल हैं, मुन्नेश्वरम भी इनमें से एक है। ये मंदिर श्रीलंका के मुन्नेश्वर नामक गांव में स्थित है, इसलिए इसे ये नाम दिया गया है। इस मंदिर का निर्माण दक्षिण भारतीय द्रविड़ शैली में किया गया है। हर साल लाखों भक्त इस मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं। इस मंदिर को रामायण काल से जोड़कर देखा जाता है।
 

पूजा व्रत कथा: Read everthing about Puja Vrat Katha, Puja Vrat Muhurat, tyohar and puja vidhi for Hindu festivals at Asianet news hindi

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया जगत में इनके पास 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर धर्म-आध्यात्म बीट पर काम कर रहे हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। इसके बाद वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे और 2010-2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया। इन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। इनके पास जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक की डिग्री है।
महाशिवरात्रि

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Mahashivratri 2026 Date and Time: महाशिवरात्रि कब है, जानिए सही डेट-मुहूर्त और पूजा सामग्री लिस्ट
Recommended image2
Maha Shivratri 2026 Date: महाशिवरात्रि कब है 15 या 16 फरवरी? दूर करें कंफ्यूजन जानें सही डेट
Recommended image3
Shattila Ekadashi 2026: षटतिला एकादशी व्रत कब? जानें पूजा विधि, मंत्र और शुभ मुहूर्त
Recommended image4
Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर कैसे करें पूजा, कौन-सा मंत्र बोलें? जानें शुभ मुहूर्त
Recommended image5
Sakat Chauth Bhajan Lyrics: सकट चौथ पर सुने ये 5 भजन, खो जाएं गणेशा की भक्ति में
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved