Aaj Ka Panchang 19 अगस्त 2023: आज सिंह राशि में बुधादित्य और कन्या में बनेगा लक्ष्मी योग, जानें तिथि और नक्षत्र

Published : Aug 19, 2023, 05:00 AM IST
Panchang-19-AUg-2023

सार

19 अगस्त, शनिवार को सिंह राशि में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य और कन्या राशि में मंगल और चंद्रमा की युति से लक्ष्मी योग बनेगा। इस दिन राहुकाल सुबह 09:19 से 10:54 तक रहेगा। 

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब एक ही राशि में 1 से अधिक ग्रह होते हैं तो इसे ग्रहों की युति बनना कहते हैं। ग्रहों की युति से कई शुभ-अशुभ योग बनते हैं। इनका प्रभाव सभी 12 राशियों के लोगों पर दिखाई देता है। आज 19 अगस्त को सिंह राशि में बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य और कन्या राशि में मंगल और चंद्रमा होने से लक्ष्मी नाम के योग बन रहे हैं। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

19 अगस्त का पंचांग (Aaj Ka Panchang 19 August 2023)
19 अगस्त 2023, दिन शनिवार को श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पूरे दिन रहेगी। शनिवार को उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे उत्पात नाम का अशुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन सिद्ध और साध्य नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 09:19 से 10:54 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शनिवार को चंद्रमा और मंगल कन्या राशि में, सूर्य और बुध सिंह राशि में, शुक्र कर्क राशि में, शनि कुंभ राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, केतु तुला राशि में रहेंगे। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।

19 अगस्त के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- श्रावण मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- शनिवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- उत्तरा फाल्गुनी
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 6:08 AM
सूर्यास्त - 6:52 PM
चन्द्रोदय - Aug 19 8:18 AM
चन्द्रास्त - Aug 19 8:47 PM
अभिजीत मुहूर्त - 12:05 PM – 12:56 PM
अमृत काल - 05:44 PM – 07:31 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:32 AM – 05:20 AM

19 अगस्त का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 2:06 PM – 3:41 PM
कुलिक - 6:08 AM – 7:43 AM
दुर्मुहूर्त - 07:50 AM – 08:41 AM
वर्ज्यम् - 11:05 AM – 12:52 PM


Hariyali Teej Katha: ये है हरियाली तीज की कथा, व्रत करने महिलाएं-लड़कियां जरूर सुनें इसे


क्या सांपों के पास मणि होती है? जानें सांपों से जुड़ी ‘रहस्यमयी’ बातें


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज