Aaj Ka Panchang 19 फरवरी 2023 का पंचांग: चंद्रमा करेगा कुंभ राशि में प्रवेश, बनेंगे इतने सारे शुभ योग

Published : Feb 19, 2023, 05:30 AM IST
Panchang-19-Feb-2023

सार

19 फरवरी, रविवार को पहले श्रवण नक्षत्र होने से गद और इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र होने से मातंग नाम के 2 शुभ योग इस दिन बनेंगे। इनके अलावा वरियान और परिघ नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल शाम 4:56 से 6:21 तक रहेगा। 

उज्जैन. पंचांग भले ही पुरातन समय की परंपरा है, लेकिन ये आज भी बहुत उपयोगी है। यही नहीं बल्कि समय के साथ इसकी उपयोगिता और भी बढ़ती जा रही है। पंचांग में न सिर्फ शुभ मुहूर्त मिलते हैं बल्कि और भी कई उपयोगी जानकारी भी इसमें होती है। कुछ समय पहले तक ये हर घर का जरूरी अंग हुआ करता था। आगे आज के पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

19 फरवरी का पंचांग (Aaj Ka Panchang 19 February 2023)
19 फरवरी 2023, दिन रविवार को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि शाम 4.18 बजे तक रहेगी, इसके बाद अमावस्या तिथि आरंभ हो जाएगी। रविवार को श्रवण नक्षत्र दोपहर 02.44 तक और इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। रविवार को पहले श्रवण नक्षत्र होने से गद और इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र होने से मातंग नाम के 2 शुभ योग इस दिन बनेंगे। इनके अलावा वरियान और परिघ नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल शाम 4:56 से 6:21 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
रविवार की रात चंद्रमा मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन शुक्र और गुरु ग्रह मीन राशि में, सूर्य और शनि (अस्त) कुंभ राशि में, बुध मकर राशि में, मंगल वृष राशि में, केतु तुला राशि में और राहु मेष राशि में रहेगा। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।

19 फरवरी के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- फाल्गुन
पक्ष- कृष्ण
दिन- रविवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- श्रवण और धनिष्ठा
करण- शकुनि और चतुष्पद
सूर्योदय - 7:00 AM
सूर्यास्त - 6:20 PM
चन्द्रोदय - Feb 19 6:16 AM
चन्द्रास्त - Feb 19 5:27 PM
अभिजीत मुहूर्त- 12:18 PM – 01:03

19 फरवरी का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:40 PM – 2:05 PM
कुलिक - 3:30 PM – 4:56 PM
दुर्मुहूर्त - 04:49 PM – 05:35 PM
वर्ज्यम् - 06:14 PM – 07:38 PM


ये भी पढ़ें-

Beliefs Related To Gold: सोना मिलना या खोना क्यों माना जाता है अशुभ? जानें इससे जुड़ी और भी मान्यताएं


Hindu Tradition: रात को आटा गूंधकर रखना क्यों माना जाता है अशुभ, क्या है इससे जुड़ी मान्यताएं?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 8 December 2025: किसे मिलेगा किस्मत का साथ-कौन रहेगा खाली हाथ? जानें राशिफल से
Aaj Ka Panchang 8 दिसंबर 2025: आज कौन-सी तिथि और नक्षत्र? जानें दिन भर के मुहूर्त की डिटेल