Aaj Ka Panchang 19 जून 2023: आज से शुरू होगी आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि, जानें कौन-कौन से योग बनेंगे?

Published : Jun 19, 2023, 05:30 AM IST
19 june 2023 Panchang

सार

19 जून, सोमवार को आर्द्रा नक्षत्र होने से कालदंड और इसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र होने से धूम्र नाम के 2 अशुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन वृद्धि और ध्रुव नाम 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 7:26 से 9:06 तक रहेगा। 

उज्जैन. पंचांग के अनुसार, आषाढ़ मास में गुप्त नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 19 से 27 जून तक मनाया जाएगा। इस नवरात्रि में 10 महाविद्याओं की पूजा विशेष रूप से की जाती है। इनके अतिरिक्त भूत-प्रेत, पिशाच, बेताल, डाकिनी, शाकिनी आदि शक्तियों की साधना भी की जाती है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

19 जून का पंचांग (Aaj Ka Panchang 19 June 2023)
19 जून 2023, दिन सोमवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि सुबह 11:25 तक रहेगी, इसके बाद द्वितिया तिथि आरंभ हो जाएगी। इसी दिन से आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि का आरंभ होगा। सोमवार को आर्द्रा नक्षत्र रात 08.10 तक रहेगा, इसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। सोमवार को आर्द्रा नक्षत्र होने से कालदंड और इसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र होने से धूम्र नाम के 2 अशुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन वृद्धि और ध्रुव नाम 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 7:26 से 9:06 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
सोमवार को चंद्रमा और सूर्य मिथुन राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में, बुध वृषभ राशि में, केतु तुला राशि में, शुक्र और मंगल कर्क राशि में रहेंगे।

19 जून के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- आषाढ़
पक्ष- कृष्ण
दिन- सोमवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- आर्द्रा और पुनर्वसु
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 5:45 AM
सूर्यास्त - 7:10 PM
चन्द्रोदय - Jun 19 6:19 AM
चन्द्रास्त - Jun 19 8:32 PM

19 जून का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 10:47 AM – 12:28 PM
कुलिक - 2:08 PM – 3:49 PM
दुर्मुहूर्त - 12:54 PM – 01:48 PM और 03:35 PM – 04:29 PM
वर्ज्यम् - 09:23 AM – 11:09 AM


ये भी पढ़ें-
 

साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 जून 2023: किसका बढ़ेगा बैंक बैलेंस- किसे मिल सकता है लोन? जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से


Jagannath Rath Yatra 2023: क्यों निकाली जाती है भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, कैसे शुरू हुई ये परंपरा?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज