Aaj Ka Panchang 19 मार्च 2023: आज करें रवि प्रदोष व्रत, चंद्रमा करेगा कुंभ राशि में प्रवेश

Published : Mar 19, 2023, 05:30 AM IST
Thursday-Panchang

सार

Aaj Ka Panchang: 19 मार्च, रविवार को धनिष्ठा नक्षत्र होने से मातंग नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा द्विपुष्कर, सिद्ध और साध्य नाम के 3 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल शाम 5:04 से 6:33 तक रहेगा। 

उज्जैन. हम अक्सर तिथि के बारे में सुनते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि तिथि क्या और कितनी होती है। पंचांग के अनुसार, जिस तरह अंग्रेजी कैलेंडर में तारीख होती है, उसी तरह हिंदी पंचांग में तिथि होती है। इसकी संख्या 16 होती है। ज्योतिषिय भाषा में कहा जाए तो चन्द्र रेखांक को सूर्य रेखांक से 12 अंश ऊपर जाने के लिए जो समय लगता है, वह तिथि कहलाती है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

आज करें रवि प्रदोष व्रत
पंचांग के अनुसार, महीने के दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि को भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए प्रदोष व्रत किया जाता है। इन व्रत में भगवान शिव की पूजा विशेष रूप से की जाती है। इस बार चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 19 मार्च, रविवार को है। रविवार को होने से ये रवि प्रदोष कहलाएगा। प्रदोष व्रत करने से शिवजी के साथ-साथ चंद्रमा से संबंधित शुभ फल भी प्राप्त होते हैं।

19 मार्च का पंचांग (Aaj Ka Panchang 19 March 2023)
19 मार्च 2023, दिन रविवार को चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि सुबह 08.07 तक रहेगी, इसके बाद त्रयोदशई तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन रवि प्रदोष व्रत किया जाएगा। रविवार को सूर्योदय धनिष्ठा नक्षत्र में होगा, जो पूरे दिन रहेगा। रविवार को धनिष्ठा नक्षत्र होने से मातंग नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा द्विपुष्कर, सिद्ध और साध्य नाम के 3 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल शाम 5:04 से 6:33 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
रविवार को चंद्रमा मकर राशि से निकलकर कुंभ में प्रवेश करेगा। इस दिन बुध, सूर्य और गुरु मीन राशि में, मंगल मिथुन राशि में, शनि कुंभ राशि में, केतु तुला राशि में और राहु व शुक्र मेष राशि में रहेंगे। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।

19 मार्च के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- चैत्र
पक्ष- कृष्ण
दिन- रविवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- धनिष्ठा
करण- तैतिल, गर और वणिज
सूर्योदय - 6:36 AM
सूर्यास्त - 6:33 PM
चन्द्रोदय - Mar 19 4:54 AM
चन्द्रास्त - Mar 19 4:14 PM
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:11 से 12:59

19 मार्च का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:34 PM – 2:04 PM
कुलिक - 3:34 PM – 5:04 PM
दुर्मुहूर्त - 04:57 PM – 05:45 PM
वर्ज्यम् - 04:32 AM – 05:59 AM



ये भी पढ़ें-

Chaitra Navratri 2023: इस बार किस वाहन पर सवार होकर आएंगी देवी, कैसे तय होती है माता की सवारी?


chaitra navratri 2023: चैत्र नवरात्रि में कब है अष्टमी और नवमी तिथि, क्यों इन 2 तिथियों का मानते हैं इतना खास?


Surya Grahan 2023: कुछ दिनों बाद होगा साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण, जानें सही डेट, क्या ये भारत में दिखाई देगा?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज