Aaj Ka Panchang 2 अगस्त 2023: सावन अधिक मास का कृष्ण पक्ष आज से, 4 शुभ योगों में बीतेगा दिन

Published : Aug 02, 2023, 05:00 AM IST
Panchang-2-AUg-2023

सार

2 अगस्त, बुधवार को पहले श्रवण नक्षत्र होने से छत्र और इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र होने से मित्र नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन आयुष्मान और सौभाग्य नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:33 से 2:10 तक रहेगा। 

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक हिंदू महीना कृष्ण पक्ष से शुरू होता है, लेकिन अधिक मास की शुरूआत शुक्ल पक्ष से होती है। इसका कारण है कि अधिक मास किसी भी अन्य मास के बीच में से शुरू होता है। वर्तमान में सावन का अधिक मास चल रहा है। 2 अगस्त, बुधवार से सावन अधिक मास का कृष्ण पक्ष शुरू होगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

2 अगस्त का पंचांग (Aaj Ka Panchang 2 August 2023)
2 अगस्त 2023, दिन बुधवार को श्रावण अधिक मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि पूरे दिन रहेगी। बुधवार को श्रवण नक्षत्र दोपहर 12:58 तक रहेगा, इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र आरंभ हो जाएगा। बुधवार को पहले श्रवण नक्षत्र होने से छत्र और इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र होने से मित्र नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन आयुष्मान और सौभाग्य नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:33 से 2:10 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
बुधवार की रात चंद्रमा मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन शुक्र (वक्री), बुध और मंगल सिंह राशि में, सूर्य कर्क राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में, केतु तुला राशि में रहेंगे। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।

2 अगस्त के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- श्रावण अधिक मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- बुधवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- श्रवण और धनिष्ठा
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 6:01 AM
सूर्यास्त - 7:04 PM
चन्द्रोदय - Aug 02 8:00 PM
चन्द्रास्त - Aug 03 7:24 AM
अभिजीत मुहूर्त – नहीं है
अमृत काल - 12:51 AM – 02:15 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:25 AM – 05:13 AM

2 अगस्त का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 7:39 AM – 9:17 AM
कुलिक - 10:55 AM – 12:33 PM
दुर्मुहूर्त - 12:07 PM – 12:59 PM
वर्ज्यम् - 04:28 PM – 05:51 PM


ये भी पढ़ें-

ये 5 चीजें शादीशुदा लड़की को किसी से शेयर नहीं करनी चाहिए


ये हैं अगस्त 2023 के 5 बड़े व्रत-त्योहार, रक्षाबंधन पर रहेगा कन्फ्यूजन


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज