साप्ताहिक राशिफल 31 जुलाई से 6 अगस्त 2023: कौन लगाएगा डॉक्टरों के चक्कर-किसे मिलेंगे धन लाभ के मौके? ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से

Weekly Horoscope August 2023: अगस्त 2023 का पहला सप्ताह 1 से 6 तारीख तक रहेगा। ये सप्ताह श्रावण के अधिक मास के अंतर्गत रहेगा। इस सप्ताह में श्रावण अधिक मास पूर्णिमा सहित कई व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। कई शुभ-अशुभ योग भी इस सप्ताह में बनेंगे।

 

Manish Meharele | Published : Jul 29, 2023 8:55 AM IST

उज्जैन. साल 2023 का आठवां महीना अगस्त इस सप्ताह के दूसरे दिन से शुरू होगा। इस सप्ताह के दूसरे दिन यानी 1 अगस्त को सावन अधिक मास की पूर्णिमा तिथि रहेगी। इस सप्ताह में गणेश चतुर्थी का व्रत भी किया जाएगा और अंतिम दिन फ्रेंडशिप डे रहेगा। इस सप्ताह कई ग्रहों का नक्षत्र परिवर्तन भी होगा। जिसका असर सभी राशियों पर होगा। देश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला (Chirag Bejan Daruwalla) से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह…

मेष साप्ताहिक राशिफल (Aries Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह आपको बिजनेस बढ़ाने के कई शानदार मौके मिलेंगे, लेकिन आपको शायद ही इन्हें भूना पाएं। सच बोलने से रिश्तों में विवाद की स्थिति बन सकती है। मन की चंचलता पर नियंत्रण रखना जरूरी है। पुरानी कुछ इच्छाएं अगर अधूरी है तो पूरी होंगी। कई महत्वपूर्ण कार्य भी इस सप्ताह पूरे होंगे। आर्थिक लाभ होने के योग भी बन रहे हैं।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह दान-पुण्य के प्रति आपकी खास रुचि रहेगी। भाई के व्यवहार के कारण मन दुखी रहेगा। जल्दबाजी में किया गया कार्य नुकसान पहुंचा सकता है। संतान के किसी व्यवहार से कष्ट का अनुभव होगा। बिजनेस में लाभ की नई संभावनाएं नजर आ सकती हैं। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। सिरदर्द के कारण डॉक्टरों के चक्कर लगाने पड़ेंगे।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह आपकी लाइफ स्टाइल में पॉजिटिव चेंज आएगा। बुजुर्गों के अनुभव का लाभ इस सप्ताह आपको मिल सकता है। अनावश्यक वाद-विवाद से परिवार के किसी सदस्य को ठेस पहुंच सकती है। आलस्य में समय बर्बाद करने से मन अशांत रहेगा। महत्वपूर्ण लोगों से रिश्तों में मजबूती आएगी। अचानक धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं।

कर्क साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरी करने वाले लोगों को धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ असफलताओं के बाद सफलता मिलेगी। करियर के हिसाब से ये सप्ताह ठीक रहेगा। युवाओं को सही मार्गदर्शन मिलेगा। बिजनेस बढ़ने से खुशी मिलेगी और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। किसी वजह से मानसिक उलझनें बढ़ सकती हैं।

सिंह साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों का प्रभाव बढ़ने के संकेत हैं। करियर में अच्छी ग्रोथ होगी। कोई आपकी बातों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर सकता है। व्यापार में लाभ के कई मौके आपको इस सप्ताह मिलेंगे, जिसका आप पूरा-पूरा फायदा उठाएंगे। कोई पुराना उलझा हुआ मामला सुलझ जाएगा। स्टूडेंट्स के लिए ये सप्ताह बहुत शुभ रहेगा।

कन्या साप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह संतान के कारण कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। अनावश्यक भागदौड़ के कारण तनाव और थकान बनी रहेगी। लेकिन विपरीत परिस्थितियों में भी आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। बिजनेस और नौकरी की स्थिति सामान्य रहेगी। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिलेगी। चाहकर भी कोई जरूर काम नहीं कर पाएंगे।

तुला साप्ताहिक राशिफल (Libra Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह दान-पुण्य की प्रवृत्ति बढ़ेगी। किसी शुभ कार्य की योजना भी बना सकते हैं। किसी नकारात्मक समाचार से आपका मन चिंतित हो सकता है। इस सप्ताह संतान सुख की प्राप्ति संभव है। बिजनेस के लिहाज से ये सप्ताह कई बार उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अधीनस्थ कर्मचारियों और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (Scorpio Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह आय के नए रास्ते बनेंगे। बिजनेस में किसी बड़े मौके की तलाश पूरी होगी। सप्ताह की शुरुआत में कुछ काम बिना सोचे-समझे किए जाएंगे और कुछ सोच-समझकर किए जाएंगे, जिससे या तो लक्ष्य की प्राप्ति होगी या अनुभव मिलेगा। ससुराल पक्ष में जाना होगा, जहां मान-सम्मान मिलेगा। पैतृक संपत्ति के मामलों में सफलता मिल सकती है।

धनु साप्ताहिक राशिफल (Sagittarius Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह आपके द्वारा किया गया पुराना निवेश फायदा पहुंचा सकता है। अनुभवी लोगों से संपर्क होगा। स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। कोई पुराना रिश्ता खुशी का स्रोत होगा। किसी भी मामले में तुरंत प्रतिक्रिया न दें, नहीं तो मामले बिगड़ सकते हैं। अनावश्यक घमंड दिखाने से बचें। बच्चों से जुड़ी कोई ऐसी बात पता चलेगी जो आपको परेशान करेगी।

मकर साप्ताहिक राशिफल (Capricorn Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह नया वाहन या संपत्ति खरीद सकते हैं। सेवा कार्यों में पैसा खर्च होगा, जिससे आत्मिक सुख मिलेगा। परिवार में कोई सदस्य बीमार हो सकता है। नए संपर्क आपको काम आ सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग सभी मतभेदों को दूर कर देगा। सेहत में पहले से सुधार होगा। खर्चे अधिक होंगे, लेकिन आमदनी अच्छी होने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल (Aquarius Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। सीखने की लालसा आपकी बौद्धिक क्षमता को बढ़ाएगी। इस सप्ताह किसी की सलाह आपके बहुत काम आएगी। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। आपका सटीक आकलन बिजनेस में आपका वर्चस्व कायम रखेगा। आपको सफलता दिलाएगा। अधिक परिश्रम और समझदारी से आपको लाभ होगा।

मीन साप्ताहिक राशिफल (Pisces Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह आपके कुछ उलझे हुए काम सुलझ जायेंगे। सप्ताह की शुरुआत में किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। आपके नए विचारों की सराहना होगी। धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी। विपरीत परिस्थितियां दूर होंगी। विरोधी अपने ही खेल में मात खाएंगे। न चाहते हुए भी आपको कुछ काम करने पड़ सकते हैं। हालांकि स्थिति आपके पक्ष में ही रहेगी।


ये भी पढ़ें-

Sawan Somvar 2023: कब है सावन का चौथा सोमवार, इस दिन कौन-से शुभ योग बनेंगे? जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त भी


Sawan Pradosh 2023: 30 जुलाई को सर्वार्थसिद्धि योग में करें अधिमास प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, मुहूर्त और आरती


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!