Aaj Ka Panchang 30 जुलाई 2023: सावन अधिक मास का रवि प्रदोष व्रत आज, दिन भर रहेगा सर्वार्थसिद्धि योग

Published : Jul 30, 2023, 08:35 AM IST
Panchang-30-July-2023

सार

Aaj Ka Panchang: 30 जुलाई, रविवार को मूल नक्षत्र होने से सिद्धि नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा सवार्थसिद्धि योग भी बनेगा। राहुकाल शाम 05:28 से 07:06 तक रहेगा।

उज्जैन. हर महीने के दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया जाता है। इस व्रत में भगवान शिव की पूजा विशेष रूप से की जाती है। इस बार सावन अधिक मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि का संयोग 30 जुलाई, रविवार को बन रहा है। रविवार को प्रदोष तिथि होने से इस दिन रवि प्रदोष का व्रत किया जाएगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

30 जुलाई का पंचांग (Aaj Ka Panchang 30 July 2023)
30 जुलाई 2023, दिन रविवार को श्रावण अधिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि सुबह 10.34 तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन रवि प्रदोष का व्रत किया जाएगा। रविवार को मूल नक्षत्र होने से सिद्धि नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा सवार्थसिद्धि योग भी बनेगा। राहुकाल शाम 05:28 से 07:06 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
रविवार को चंद्रमा धनु राशि में, शुक्र (वक्री), बुध और मंगल सिंह राशि में, सूर्य कर्क राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में, केतु तुला राशि में रहेंगे। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।

30 जुलाई के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- श्रावण अधिक मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- रविवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- मूल
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 6:00 AM
सूर्यास्त - 7:06 PM
चन्द्रोदय - Jul 30 5:10 PM
चन्द्रास्त - Jul 31 3:52 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:07 PM – 12:59 PM
अमृत काल - 03:45 PM – 05:13 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:24 AM – 05:12 AM

30 जुलाई का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:33 PM – 2:11 PM
कुलिक - 3:49 PM – 5:28 PM
दुर्मुहूर्त - 05:21 PM – 06:13 PM
वर्ज्यम् - 06:07 AM – 07:32 AM


ये भी पढ़ें-

Sawan Somvar 2023: कब है सावन का चौथा सोमवार, इस दिन कौन-से शुभ योग बनेंगे? जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त भी


Sawan Pradosh 2023: 30 जुलाई को सर्वार्थसिद्धि योग में करें अधिमास प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, मुहूर्त और आरती


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज