
उज्जैन. इन दिनों सावन का अधिक मास चल रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार सावन अधिक मास का संयोग 19 साल बाद बना है। इस मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पद्मिनी एकादशी कहते हैं, जो इस बार 29 जुलाई को है। इस एकादशी का महत्व धर्म ग्रंथों में बताया गया है। इस एकादशी पर कई शुभ योग बन रहे हैं, जिसके चलते ये और भी खास हो गई है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
29 जुलाई का पंचांग (Aaj Ka Panchang 29 July 2023)
29 जुलाई 2023, दिन शनिवार को श्रावण अधिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि दोपहर 01.05 तक रहेगी। इस दिन पद्मिनी एकादशी का व्रत किया जाएगा। इसके बाद द्वादशी तिथि पूरे दिन रहेगी। शनिवार को ज्येष्ठा नक्षत्र होने से मूसल नाम का अशुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा ब्रह्म और इंद्र नाम के 2 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 09:16 से 10:54 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शनिवार को चंद्रमा वृश्चिक राशि से निलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा। शुक्र (वक्री), बुध और मंगल सिंह राशि में, सूर्य कर्क राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में, केतु तुला राशि में रहेंगे। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।
29 जुलाई के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- श्रावण अधिक मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- शनिवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- ज्येष्ठा
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 6:00 AM
सूर्यास्त - 7:06 PM
चन्द्रोदय - Jul 29 4:04 PM
चन्द्रास्त - Jul 30 2:48 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:07 PM – 12:59 PM
अमृत काल - 03:16 PM – 04:47 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:23 AM – 05:11 AM
29 जुलाई का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 2:11 PM – 3:50 PM
कुलिक - 5:59 AM – 7:38 AM
दुर्मुहूर्त - 07:44 AM – 08:37 AM
वर्ज्यम् - 08:04 PM – 09:32 PM
ये भी पढ़ें-
Sawan 2023: शिवजी के वाहन नंदी के कान में क्यों बोली जाती है मनोकामना?
पत्नी के मामले में भूलकर भी न करें ये 1 गलती, उम्र भर पछताना पड़ेगा
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।