MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Padmini Ekadashi 2023 Upay: ये उपाय बढ़ा सकते हैं आपका बैंक बैलेंस, 29 जुलाई को पद्मिनी एकादशी पर करें

Padmini Ekadashi 2023 Upay: ये उपाय बढ़ा सकते हैं आपका बैंक बैलेंस, 29 जुलाई को पद्मिनी एकादशी पर करें

Padmini Ekadashi 2023: इन दिनों सावन का अधिक मास चल रहा है, जो 19 साल बाद आया है। सावन अधिक मास की एकादशी तिथि 29 जुलाई, शनिवार को है। इस दिन कई शुभ योग बन रहे हैं, जिसके चलते इस दिन किए गए उपायों से हर मनोकामना पूरी हो सकती है। 

3 Min read
Manish Meharele
Published : Jul 28 2023, 08:49 AM IST| Updated : Jul 29 2023, 08:20 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
पद्मिनी एकादशी पर करें धन लाभ के ये उपाय
Image Credit : google

पद्मिनी एकादशी पर करें धन लाभ के ये उपाय

वैसे तो अधिक मास हर तीसरे साल आता है, लेकिन सावन का अधिक मास 19 साल बाद आया है। 29 जुलाई, शनिवार को सावन अधिक मास की एकादशी (Padmini Ekadashi 2023) है। इस दिन सिंह राशि में शुक्र और बुध ग्रह की युति रहेगी, जिससे लक्ष्मी-नारायण योग बनेगा। इस योग में किए गए उपायों से जल्दी ही धन लाभ के योग बनते हैं। इसके अलावा इस दिन ब्रह्म और इंद्र नाम के 2 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। आगे जानिए इस दिन आप धन लाभ के लिए कौन-से उपाय कर सकते हैं…

26
विष्णु-लक्ष्मी की पूजा करें
Image Credit : google

विष्णु-लक्ष्मी की पूजा करें

पद्मिनी एकादशी पर भगवान विष्णु के साथ-साथ देवी लक्ष्मी की भी पूजा करें। एक शंख में दूध और केसर मिलाकर विष्णु-लक्ष्मी का अभिषेक करें। ऐसा करते समय देवी लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करते रहें। इससे देवी लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न होती हैं। इस उपाय से जल्दी ही धन लाभ के योग बन सकते हैं।

36
देवी लक्ष्मी को सुहाग की सामग्री चढ़ाएं
Image Credit : google

देवी लक्ष्मी को सुहाग की सामग्री चढ़ाएं

पद्मिनी देवी लक्ष्मी का ही एक नाम है। पद्मिनी एकादशी पर देवी लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करने के बाद सुहाग की सामग्री जैसे लाल चुनरी, बिंदी, सिंदूर, कुमकुम, बिछिया आदि भेंट करें। बाद में इसे किसी ब्राह्मण स्त्री को दान कर दें। इस उपाय से धन लाभ तो होगा ही साथ ही घर में सुख-समृद्धि भी बनी रहेगी।

46
श्रीसूक्त का पाठ करें
Image Credit : google

श्रीसूक्त का पाठ करें

पद्मिनी एकादशी पर श्रीसूक्त का पाठ विधि-विधान से करें। अगर स्वयं न कर पाएं तो किसी योग्य विद्वान से भी ये काम करवा सकते हैं। धर्म ग्रंथों के अनुसार, श्रीसूक्त का पाठ करने से ही देवी लक्ष्मी देवराज इंद्र पर प्रसन्न हुई थी। इसलिए इसका पाठ करना बहुत ही शुभ माना गया है।

56
श्रीयंत्र घर में स्थापित करें
Image Credit : google

श्रीयंत्र घर में स्थापित करें

पद्मिनी एकादशी पर श्रीयंत्र की स्थापना अपने घर के पूजा स्थान पर करें। श्रीयंत्र को साक्षात देवी लक्ष्मी का ही स्वरूप माना जाता है। इसकी पूजा से घर में कभी पैसों की कमी नहीं होती। पद्मिनी एकादशी पर स्थापित ये श्रीयंत्र आपके घर के वैभव को बढ़ाएगा और धन लाभ भी देगा।

66
देवी लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें
Image Credit : google

देवी लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें

पद्मिनी एकादशी पर देवी लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करना चाहिए। मंत्र जाप के लिए स्फटिक या कमलगट्टे की माला का उपयोग करें। ये हैं देवी लक्ष्मी के कुछ खास मंत्र…
- ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम:
- ॐ लक्ष्मी नम:
- ऊं लक्ष्मी नारायण नम:
- ॐ ह्रीं ह्रीं श्री लक्ष्मी वासुदेवाय नम:
- धनाय नमो नम:


ये भी पढ़ें-

Sawan 2023: शिवजी के वाहन नंदी के कान में क्यों बोली जाती है मनोकामना?


पत्नी के मामले में भूलकर भी न करें ये 1 गलती, उम्र भर पछताना पड़ेगा


Har Har Mahadev Song: 1977 के टॉप 10 गीतों में शामिल था शिवजी का ये भजन, ये 5 आज भी ऑल टाइम फेवरेट


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया जगत में इनके पास 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर धर्म-आध्यात्म बीट पर काम कर रहे हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। इसके बाद वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे और 2010-2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया। इन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। इनके पास जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक की डिग्री है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved