Aaj Ka Panchang 20 जनवरी 2023 का पंचांग: आज करें शिव चतुर्दशी व्रत, जानें अभिजीत मुहूर्त का समय

Published : Jan 19, 2023, 09:56 PM ISTUpdated : Jan 19, 2023, 10:45 PM IST
20 January 2023 Panchang

सार

20 जनवरी शुक्रवार को पहले मूल नक्षत्र होने से सुस्थिर और इसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से वर्धमान नाम के 2 शुभ योग इस दिन बनेंगे। इनके अलावा व्याघात और हर्षण नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे।

रिलिजन. पंचांग शास्त्र के अनुसार, 15 दिन-रात का 1 पक्ष होता है, दो पक्षों का एक महीना होता है। ये पक्ष ही पितरों के दिन-रात कहलाते हैं। 2 मास की 1 ऋतु होती है और और 6 मास का 1 अयन होता है। अयन दक्षिणायन और उत्तरायन दो प्रकार का होता है। उत्तरायण को देवताओं का दिन और दक्षिणायन को देवताओं की रात कहा जाता है। पंचांग बनाते समय इन सभी बातों का ध्यान रखा जाता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

मासिक शिवरात्रि आज

धर्म ग्रंथों के अनुसार, प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मासिक शिवरात्रि का व्रत किया जाता है। इसे शिव चतुर्दशी भी कहते हैं। इस दिन भगवान शिव की पूजा विशेष रूप से की जाती है। शिव चतुर्दशी पर दिन भर उपवास किया जाता है और रात के चारों प्रहर में पूजा करने का विधान है। मान्यता है कि शिव चतुर्दशी का व्रत करने से हर तरह की परेशानी दूर हो सकती है।

20 जनवरी का पंचांग (Aaj Ka Panchang 20 Januray 2023)

20 जनवरी 2023, दिन शुक्रवार को माघ मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि सुबह 10 बजे तक रहेगी, इसके बाद चतुर्दशी तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन मासिक शिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। शुक्रवार को मूल नक्षत्र दोपहर 12.40 तक रहेगा, इसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शुक्रवार को पहले मूल नक्षत्र होने से सुस्थिर और इसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से वर्धमान नाम के 2 शुभ योग इस दिन बनेंगे। इनके अलावा व्याघात और हर्षण नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 11:16 से दोपहर 12:37 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…

शुक्रवार को चंद्रमा धनु राशि में, शनि कुंभ राशि में, सूर्य और शुक्र मकर राशि में, बुध (वक्री) धनु राशि में, राहु मेष राशि में, मंगल वृष राशि में, गुरु मीन राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर  यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।

20 जनवरी के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें

विक्रम संवत- 2079

मास पूर्णिमांत- माघ

पक्ष- कृष्ण

दिन- शुक्रवार

ऋतु- शिशिर

नक्षत्र- मूल और पूर्वाषाढ़ा

करण- वणिज और विष्टि

सूर्योदय - 7:14 AM

सूर्यास्त - 6:01 PM

चन्द्रोदय - Jan 20 5:36 AM

चन्द्रास्त - Jan 20 4:20 PM

अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:15 से 12:58

20 जनवरी का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 3:19 PM – 4:40 PM

कुलिक - 8:34 AM – 9:55 AM

दुर्मुहूर्त - 09:23 AM – 10:06 AM और 12:59 PM – 01:42 PM

वर्ज्यम् - 09:04 PM – 10:28 PM

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज