Aaj Ka Panchang 19 जनवरी 2023 का पंचांग: चंद्रमा किस राशि में प्रवेश करेगा, कौन से व्रत किए जाएंगे?

Aaj Ka Panchang: 19 जनवरी गुरुवार को पहले ज्येष्ठा नक्षत्र होने से और कालदण्ड और इसके बाद मूल नक्षत्र होने से मूल नक्षत्र होने से धूम्र नाम के 2 योग इस दिन बन रहे हैं। इनके अलावा ध्रुव और व्याघात नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। 

Manish Meharele | Published : Jan 18, 2023 7:22 AM IST

उज्जैन. पंचांग बनाते समय नक्षत्रों की विशेष रूप से गणना की जाती है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 27 नक्षत्र बताए गए हैं। धर्म ग्रंथों के अनुसार, ये नक्षत्र चंद्रमा की 27 पत्नियां है। ये नक्षत्र अलग-अलग वारों के साथ मिलकर विभिन्न शुभ-अशुभ योग बनाते हैं। पुष्य को  नक्षत्रों का राजा कहा जाता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

आज करें तिल द्वादशी और गुरु प्रदोष व्रत
19 जनवरी को द्वादशी तिथि दोपहर तक रहेगी, इसके बाद त्रयोदशी तिथि आरंभ हो जाएगी। इसलिए इस दिन तिल द्वादशी और गुरु प्रदोष का व्रत एक साथ किया जाएगा। तिल द्वादशी पर भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है वहीं प्रदोष व्रत में रात को भगवान शिव की पूजा की जाती है। इस तरह एक ही दिन में विष्णु और शिवजी की पूजा का संयोग इस दिन बन रहा है।

19 जनवरी का पंचांग (Aaj Ka Panchang 19 Januray 2023)
19 जनवरी 2023, दिन गुरुवार को माघ मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि दोपहर 01.18 तक रहेगी, इसके बाद त्रयोदशी तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन तिल द्वादशी और गुरु प्रदोष का व्रत किया जाएगा। गुरुवार को ज्येष्ठा नक्षत्र दोपहर 03.18 तक रहेगा, इसके बाद मूल नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। गुरुवार को पहले ज्येष्ठा नक्षत्र होने से और कालदण्ड और इसके बाद मूल नक्षत्र होने से मूल नक्षत्र होने से धूम्र नाम के 2 योग इस दिन बन रहे हैं। इनके अलावा ध्रुव और व्याघात नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 1:58 से 3:19 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
गुरुवार को चंद्रमा वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन शनि कुंभ राशि में, सूर्य और शुक्र मकर राशि में, बुध (वक्री) धनु राशि में, राहु मेष राशि में, मंगल वृष राशि में, गुरु मीन राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।

19 जनवरी के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- माघ
पक्ष- कृष्ण
दिन- गुरुवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- ज्येष्ठा और मूल
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 7:14 AM
सूर्यास्त - 6:00 PM
चन्द्रोदय - Jan 19 4:27 AM
चन्द्रास्त - Jan 19 3:16 PM
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:15 से 12:58

19 जनवरी का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 7:14 AM – 8:34 AM
कुलिक - 9:55 AM – 11:16 AM
दुर्मुहूर्त - 10:49 AM – 11:32 AM और 03:08 PM – 03:51 PM
वर्ज्यम् - 11:15 AM – 12:40 PM
 

 

ये भी पढ़ें-

Shani Rashi Parivartan 2023: इस जगह गिरकर घायल हुए थे शनिदेव, आज होती है पत्नियों के साथ पूजा


Shani Rashi Parivartan 2023: न कोई उपाय- न पूजा-पाठ, ये 4 आसान काम बचा सकते हैं आपको शनि के प्रकोप से

Shani Rashifal 2023: 17 जनवरी को शनि बदलेगा राशि, इन 3 राशि वालों पर अचानक आएंगी कई मुसीबतें

Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। 

Share this article
click me!