Aaj Ka Panchang 21 अप्रैल 2023: चंद्रमा करेगा राशि परिवर्तन, बनेंगे 3 शुभ और 1 अशुभ योग

Published : Apr 21, 2023, 05:30 AM IST
21 April 2023 Ka Panchang

सार

21 अप्रैल, शुक्रवार को पहले भरणी नक्षत्र होने से मुग्दर और इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र होने से छत्र नाम के 2 योग इस दिन रहेंगे। इसके अलावा प्रीति और आयुष्मान नाम के 2 अन्य योग भी बनेंगे। राहुकाल सुबह 10:50 से दोपहर 12:25 तक रहेगा। 

उज्जैन. पंचांग बनाते समय कई बातों का ध्यान रखा जाता है, इसमें नक्षत्र भी एक हैं। ज्योतिष शास्त्र में 27 नक्षत्रों के बारे में बताया गया है। इनके नाम हैं- अश्विन, भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, मघा, पूर्वाफाल्गुनी, उत्तराफाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, घनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती। ये नक्षत्र ही विभिन्न वारों के साथ मिलकर शुभ-अशुभ योग बनाते हैं। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

21 अप्रैल का पंचांग (Aaj Ka Panchang 21 April 2023)
21 अप्रैल 2023, दिन शुक्रवार को वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा सुबह 08:29 तक रहेगी, इसके बाद द्वितिया तिथि रात अंत तक रहेगी, जो रात अंत तक रहेगी। शुक्रवार को पहले भरणी नक्षत्र सुबह 11.00 बजे तक रहेगा। इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शुक्रवार को पहले भरणी नक्षत्र होने से मुग्दर और इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र होने से छत्र नाम के 2 योग इस दिन रहेंगे। इसके अलावा प्रीति और आयुष्मान नाम के 2 अन्य योग भी बनेंगे। राहुकाल सुबह 10:50 से दोपहर 12:25 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शुक्रवार को चंद्रमा मेष से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा, इस राशि में पहले से ही शुक्र स्थित है। इस दोनों ग्रहों के साथ होने से भाग्यभंग योग बनेगा। इस दिन सूर्य, राहु और बुध मेष राशि में, गुरु मीन राशि में, शनि कुंभ राशि में, मंगल मिथुन राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।

21 अप्रैल के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- वैशाख
पक्ष- शुक्र
दिन- शुक्रवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- भरणी और कृत्तिका
करण- बव, बालव और कौलव
सूर्योदय - 6:05 AM
सूर्यास्त - 6:46 PM
चन्द्रोदय - Apr 21 6:39 AM
चन्द्रास्त - Apr 21 8:08 PM
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:00 से 12:50

21 अप्रैल का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 3:36 PM – 5:11 PM
कुलिक - 7:40 AM – 9:15 AM
दुर्मुहूर्त - 08:37 AM – 09:28 AM, 12:50 PM – 01:41 PM
वर्ज्यम् - 11:12 AM – 12:49 PM


ये भी पढ़ें-

Akshaya Tritiya 2023: 4 शुभ योगों में मनाया जाएगा अक्षय तृतीया पर्व, जानें पूजा विधि और खरीदी के शुभ मुहूर्त


Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया पर क्यों खरीदते हैं सोना? खरीदें तो घर लाकर इस विधि से पूजा भी करें


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज