Aaj Ka Panchang 21 फरवरी 2023 का पंचांग: आज बनेगा त्रिपुष्कर योग, चंद्रमा करेगा मीन राशि में प्रवेश

Aaj Ka Panchang: 21 फरवरी, मंगलवार को पहले शतभिषा नक्षत्र होने से मृत्यु और इसके बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से काण नाम के 2 अशुभ योग इस दिन बनेंगे। इनके अलावा सिद्ध और त्रिपुष्कर नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे।

 

Manish Meharele | Published : Feb 20, 2023 7:32 AM IST

उज्जैन. वैदिक ज्योतिष में ग्रह-नक्षत्रों के बारे में संपूर्ण जानकारी दी गई है। कब किस दिन कौन-सा ग्रह राशि बदलेगा और कब-कब ग्रहण आदि होंगे, इसकी जानकारी भी ज्योतिष के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। पंचांग वैदिक काल से ही सनातन धर्म में काल गणना का एक प्रमुख अंग रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पंचांग मुख्य रूप से 5 अंगों से मिलकर बनता है ये हैं करण, तिथि, नक्षत्र, वार और योग। आगे आज के पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

21 फरवरी का पंचांग (Aaj Ka Panchang 21 February 2023)
21 फरवरी 2023, दिन मंगलवार को फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि सुबह 9 बजे तक रहेगी, इसेक बाद द्वितिया तिथि आरंभ हो जाएगी। मंगलवार को शतभिषा नक्षत्र सुबह 9 बजे तक रहेगा, इसके बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। मंगलवार को पहले शतभिषा नक्षत्र होने से मृत्यु और इसके बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से काण नाम के 2 अशुभ योग इस दिन बनेंगे। इनके अलावा सिद्ध और त्रिपुष्कर नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 3:31 से शाम 4:56 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
मंगलवार की रात चंद्रमा कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन शनि और सूर्य कुंभ राशि में, शुक्र और गुरु ग्रह मीन राशि में, बुध मकर राशि में, मंगल वृष राशि में, केतु तुला राशि में और राहु मेष राशि में रहेगा। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।

21 फरवरी के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- फाल्गुन
पक्ष- शुक्ल
दिन- मंगलवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- शतभिषा और पूर्वा भाद्रपद
करण- बव, बालव और कौलव
सूर्योदय - 6:59 AM
सूर्यास्त - 6:21 PM
चन्द्रोदय - Feb 21 7:47 AM
चन्द्रास्त - Feb 21 7:41 PM
अभिजीत मुहूर्त- 12:17 PM – 01:03

21 फरवरी का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 9:49 AM – 11:15 AM
कुलिक - 12:40 PM – 2:06 PM
दुर्मुहूर्त - 09:15 AM – 10:01 AM और 11:24 PM – 12:14 AM
वर्ज्यम् - 03:31 PM – 04:59 PM



ये भी पढ़ें-

Hindu Tradition: रात में तिलक लगाकर सोना क्यों माना जाता है अशुभ, क्या जानते हैं आप इसकी वजह?


Holika Dahan 2023: कब होगा होलिका दहन 7 या 8 मार्च को? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त व अन्य खास बातें


Vikram Samvat 2080: फाल्गुन मास के 15 दिन शेष, जानें कब से शुरू होगा हिंदू नव वर्ष?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

Share this article
click me!