
उज्जैन. प्रत्येक महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को भगवान श्रीगणेश को प्रसन्न करने के लिए व्रत किया जाता है। इसे वरद चतुर्थी और विनायकी चतुर्थी कहते हैं। इस बार सावन के अधिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 21 जुलाई, शुक्रवार को है। अधिक मास की चतुर्थी तिथि होने से इसका महत्व और भी बढ़ गया है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
21 जुलाई का पंचांग (Aaj Ka Panchang 21 July 2023)
21 जुलाई 2023, दिन शुक्रवार को श्रावण अधिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन वरद चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। शुक्रवार को मघा नक्षत्र दोपहर 01:58 तक रहेगा। इसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शुक्रवार को पहले मघा नक्षत्र होने से काण नाम का अशुभ योग और इसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से सिद्धि नाम का शुभ योग बनेगा। इनके अलावा इस दिन व्यातीपात और वरियान नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 10:54 से दोपहर 12:33 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शुक्रवार को चंद्रमा, मंगल और शुक्र सिंह राशि में रहेंगे। सूर्य और बुध कर्क राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में, केतु तुला राशि में रहेंगे। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।
21 जुलाई के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- श्रावण अधिक मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- शुक्रवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- मघा और पूर्वा फाल्गुनी
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 5:56 AM
सूर्यास्त - 7:09 PM
चन्द्रोदय - Jul 21 8:42 AM
चन्द्रास्त - Jul 21 9:45 PM
अभिजीत मुहूर्त - 12:06 PM – 12:59 PM
अमृत काल - 11:15 AM – 01:03 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:20 AM – 05:08 AM
21 जुलाई का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 3:51 PM – 5:30 PM
कुलिक - 7:35 AM – 9:14 AM
दुर्मुहूर्त - 08:35 AM – 09:28 AM और 12:59 PM – 01:52 PM
वर्ज्यम् - 10:58 PM – 12:46 AM
ये भी पढ़ें-
Sawan Somvar 2023: सावन के तीसरे सोमवार को बनेगा ‘शिव’ योग, 1 छोटा उपाय कर सकता है आपके वारे-न्यारे
Adhik Maas 2023: अधिक मास न हो तो क्या होगा? जानकर चकरा जाएगा आपका दिमाग
शादी के बाद लड़कियों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए ये 6 काम
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।