
उज्जैन. पंचांग का अर्थ है पांच अंग। पंचांग ज्योतिष का ही एक हिस्सा है। इसके माध्यम से हमें ग्रह, नक्षत्रों, शुभ-अशुभ योग, राहुकाल, दिशा शूल आदि सभी की जानकारी मिल जाती है। पंचांग के पांच अंग हैं- तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण। इन सभी का बारीकी से अध्ययन करने के बाद ही सटीक पंचांग बनाया जाता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
20 जुलाई का पंचांग (Aaj Ka Panchang 20 July 2023)
20 जुलाई 2023, दिन गुरुवार को श्रावण अधिक मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन आश्लेषा नक्षत्र सुबह 10.55 तक रहेगा, इसके बाद मघा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। गुरुवार को पहले आश्लेषा नक्षत्र होने से अमृत नाम का शुभ योग और इसके बाद मघा नक्षत्र होने से मूसल नाम का अशुभ योग बनेगा। इनके अलावा इस दिन सिद्धि और व्यातीपात नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 02:12 से 03:51 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
गुरुवार को चंद्रमा कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही मंगल और शुक्र भी स्थित है। इस तरह एक ही राशि में 3 ग्रह होने से ये त्रिग्रही योग कहलाएगा। इस दिन सूर्य और बुध कर्क राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में, केतु तुला राशि में रहेंगे। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।
20 जुलाई के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- श्रावण अधिक मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- गुरुवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- आश्लेषा और मघा
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 5:56 AM
सूर्यास्त - 7:10 PM
चन्द्रोदय - Jul 20 7:50 AM
चन्द्रास्त - Jul 20 9:13 PM
अभिजीत मुहूर्त - 12:06 PM – 12:59 PM
अमृत काल - 09:07 AM – 10:55 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:19 AM – 05:07 AM
20 जुलाई का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 5:55 AM – 7:35 AM
कुलिक - 9:14 AM – 10:53 AM
दुर्मुहूर्त - 10:20 AM – 11:13 AM और 03:38 PM – 04:31 PM
वर्ज्यम् - 12:26 AM – 02:14 AM
ये भी पढ़ें-
Adhik Maas 2023: अधिक मास में खरीदी के 18 शुभ योग, नोट करें डेट्स
Adhik Maas 2023: अधिक मास न हो तो क्या होगा? जानकर चकरा जाएगा आपका दिमाग
Adhik Maas Ki Katha: अधिक मास को भगवान विष्णु ने क्यों दिया अपना नाम? बहुत रोचक है ये कथा
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।