Aaj Ka Panchang 22 जनवरी 2023 का पंचांग: आज से शुरू होगी गुप्त नवरात्रि, शुक्र करेगा राशि परिवर्तन

Published : Jan 22, 2023, 05:30 AM IST
Panchang-22-Jan-2023

सार

Aaj Ka Panchang: 22 जनवरी रविवार को श्रवण नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे गद नाम का शुभ योग बनेगा। इनके अलावा वज्र और सिद्धि नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल शाम 04:41 से 06:03 तक रहेगा। 

हम सभी कभी न कभी पंचांग के बारे में जरूर सुनते हैं। सभी लोग ये जानते हैं कि शुभ मुहूर्त के लिए सबसे पहले पंचांग का ही सहारा लिया जाता है, लेकिन इसमें ऐसी बहुत ही जानकारी भी उपलब्ध होती है जो हमारे लिए बहुत उपयोगी होती है, जैसे दिशा शूल यानी किस वार को किस दिशा में यात्रा करने से बचें और अगर यात्रा करना जरूरी हो तो कौन-सा उपाय करने के बाद यात्रा करें। इसलिए आज भी पंचांग काफी उपयोगी है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

माघी गुप्त नवरात्रि आज से
हिंदू पंचांग के अनुसार, साल में कुल 4 नवरात्रि होती है, इनमें से अंतिम नवरात्रि माघ मास में आती है, जिसे माघी गुप्त नवरात्रि कहते हैं। इस बार ये नवरात्रि 22 से 30 जनवरी तक रहेगी। इस गुप्त नवरात्रि में महाकाली औह महाकाल के संहारकर्ता गणों जैसे शूलवाहिनी, डाकिनी-शाकिनी आदि की पूजा विशेष रूप से की जाती है। इस नवरात्रि में तंत्र शक्तियां प्राप्ति करने के लिए तांत्रि विशेष साधना करते हैं। प्रमुख श्मशानों पर तांत्रिकों का जमावड़ा लगता है।

22 जनवरी का पंचांग (Aaj Ka Panchang 22 Januray 2023)
22 जनवरी 2023, दिन रविवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि सुबह 10.27 तक रहेगी। इसके बाद द्वितिया तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन से माघी गुप्त नवरात्रि का आरंभ होगा। रविवार को श्रवण नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे गद नाम का शुभ योग बनेगा। इनके अलावा वज्र और सिद्धि नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल शाम 04:41 से 06:03 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
रविवार को शुक्र ग्रह मकर से निकलकर कुंभ में प्रवेश करेगा, इस राशि में पहले से ही शनि स्थिति है। इस तरह कुंभ राशि में शनि और शुक्र की युति बन जाएगी। इस दिन चंद्रमा और सूर्य मकर राशि, बुध (वक्री) धनु राशि में, राहु मेष राशि में, मंगल वृष राशि में, गुरु मीन राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।

22 जनवरी के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- माघ
पक्ष- शुक्ल
दिन- रविवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- श्रवण
करण- किस्तुघन और बव
सूर्योदय - 7:13 AM
सूर्यास्त - 6:02 PM
चन्द्रोदय - Jan 22 7:40 AM
चन्द्रास्त - Jan 22 6:43 PM
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:16 से 12:59

22 जनवरी का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:38 PM – 1:59 PM
कुलिक - 3:20 PM – 4:41 PM
दुर्मुहूर्त - 04:36 PM – 05:19 PM

वर्ज्यम् - 06:52 AM – 08:16 AM


ये भी पढ़ें-

Myth of Shani: क्या शनिदेव हमेशा अशुभ फल ही देते हैं, इनके दर्शन करते समय कौन-सी बात हमेशा याद रखें?

Shani Rashi Parivartan 2023: शनि ने किया कुंभ राशि में प्रवेश, इन 3 राशि वालों पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़



Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 8 December 2025: किसे मिलेगा किस्मत का साथ-कौन रहेगा खाली हाथ? जानें राशिफल से
Aaj Ka Panchang 8 दिसंबर 2025: आज कौन-सी तिथि और नक्षत्र? जानें दिन भर के मुहूर्त की डिटेल