Aaj Ka Panchang 22 मार्च 2023: आज से शुरू होगा हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि, बनेंगे ये शुभ योग

Published : Mar 22, 2023, 05:30 AM IST
Panchang-22-mArch-2023

सार

22 मार्च, बुधवार को पहले उत्तरा भाद्रपद होने से लुंब और इसके बाद रेवती नक्षत्र होने से उत्पात नाम के 2 अशुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन शुक्ल, ब्रह्म, बुधादित्य और गजकेसरी नाम के 4 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:34 से 2:04 तक रहेगा। 

उज्जैन. हर धर्म में नववर्ष को लेकर अलग-अलग मान्यताएं हैं। हिंदू धर्म में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि से नववर्ष का आरंभ माना जाता है। हिंदुओं में विक्रम संवत नाम का कैलेंडर सबसे अधिक प्रचलित है। इस बार विक्रम संवत 2080 का आरंभ हो रहा है। उज्जयिनी के राजा विक्रमादित्य ने शकों पर विजय प्राप्त करने के बाद इस संवत का आरंभ किया था। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

आज से शुरू होगा हिंदू नववर्ष
धर्म ग्रंथों के अनुसार, हिंदू नववर्ष का आरंभ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि से होता है, जो इस बार 22 मार्च को है। इस दिन से विक्रम संवत 2080 का आरंभ होगा। चैत्र नवरात्रि की शुरूआत भी इसी दिन से होगी। महाराष्ट्र में हिंदू नववर्ष का उत्सव गुड़ी पड़वा और दक्षिण भारत में उगादि के नाम से मनाया जाएगा। मान्यता के अनुसार, ब्रह्मदेव ने इसी दिन से सृष्टि के निर्माण का कार्य आरंभ किया था।

22 मार्च का पंचांग (Aaj Ka Panchang 22 March 2023)
22 मार्च 2023, दिन बुधवार को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पूरे दिन रहेगी। इसी दिन से हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2080 का आरंभ होगा। चैत्र नवरात्रि भी इसी दिन से शुरू होगी। बुधवार को उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र दोपहर 03.32 तक रहेगा, इसके बाद रेवती नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। बुधवार को पहले उत्तरा भाद्रपद होने से लुंब और इसके बाद रेवती नक्षत्र होने से उत्पात नाम के 2 अशुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन शुक्ल और ब्रह्म नाम के 2 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। ग्रह नक्षत्रों के संयोग से बुधादित्य और गजकेसरी योग भी बनेंगे। राहुकाल दोपहर 12:34 से 2:04 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
बुधवार को चंद्रमा, बुध, सूर्य और गुरु मीन राशि में, मंगल मिथुन राशि में, शनि कुंभ राशि में, केतु तुला राशि में और राहु व शुक्र मेष राशि में रहेंगे। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।

22 मार्च के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- चैत्र
पक्ष- शुक्ल
दिन- बुधवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- उत्तरा भाद्रपद और रेवती
करण- किस्तुघ्न और बव
सूर्योदय - 6:33 AM
सूर्यास्त - 6:34 PM
चन्द्रोदय - Mar 22 6:55 AM
चन्द्रास्त - Mar 22 7:24 PM
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर आज नहीं है

22 मार्च का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 8:03 AM – 9:33 AM
कुलिक - 11:03 AM – 12:34 PM
दुर्मुहूर्त - 12:09 PM – 12:57 PM
वर्ज्यम् - 02:50 AM – 04:20 AM



ये भी पढ़ें-

Chaitra Navratri 2023 Rashifal: नवरात्रि में 4 राशियों पर रहेगी माता की कृपा, धन लाभ-प्रमोशन-इंक्रीमेंट सब मिलेगा


Gudi Padwa 2023: क्यों मनाया जाता है गुड़ी पड़वा पर्व, इस बार किन शुभ योगों में मनाया जाएगा?


Gudi Padwa 2023: गुड़ी पड़वा 22 मार्च को, क्यों खास ये पर्व, क्या आप जानते हैं इससे जुड़ी इन 4 परंपराओं का कारण?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज