MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Nepal Flood
Nepal Flood Photo Gallery
Nepal Flood Update
Ujjain Karni Sena Clash
Nepal Flood
Toxic Movie Review
Toxic Box Office Collection
Happy Raksha Bandhan Wishes in Hindi
Toxic Vs Dhurandhar 2 Box Office Collection
Ankit Baliyan Murder
Awarapan 2 Box Office Collection
Delhi Model Murder
Nepal Flood Vulnerability
Top 10 Morning News
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Gudi Padwa 2023: गुड़ी पड़वा 22 मार्च को, क्यों खास ये पर्व, क्या आप जानते हैं इससे जुड़ी इन 4 परंपराओं का कारण?

Gudi Padwa 2023: गुड़ी पड़वा 22 मार्च को, क्यों खास ये पर्व, क्या आप जानते हैं इससे जुड़ी इन 4 परंपराओं का कारण?

Gudi Padwa 2023: चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से हिंदू नववर्ष का आरंभ होता है। महाराष्ट्र में इस दिन हिंदू नववर्ष की खुशी में गुड़ी पड़वा का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये उत्सव 22 मार्च को मनाया जाएगा। इस पर्व से कई मान्यताएं भी जुड़ी हैं। 

3 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Mar 21 2023, 06:00 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
जानें गुड़ी पड़वा से जुड़ी ये खास बातें...
Image Credit : Getty

जानें गुड़ी पड़वा से जुड़ी ये खास बातें...

गुड़ी पड़वा (Gudi Padwa 2023) महाराष्ट्र के प्रमुख त्योहारों में से एक है। ये पर्व हिंदू नववर्ष के पहले दिन यानी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि पर मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 22 मार्च, बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन लोग एक-दूसरे से मिलकर नववर्ष की बधाइयां देते हैं और उत्सव मनाते हैं। गुड़ी पड़वा से अनेक मान्यताएं और परंपराएं जुड़ी हुई हैं जो इसे और भी खास बनाती हैं, लेकिन बहुत कम लोग इन परंपराओं के कारण के बारे में जानते हैं। आज हम आपको गुड़ी पड़वा से जुड़ी कुछ ऐसी ही खास बातें बता रहे हैं…
 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
गुड़ी पड़वा पर करते हैं ये खास पूजा (Gudi Padwa Tradition)
Image Credit : Getty

गुड़ी पड़वा पर करते हैं ये खास पूजा (Gudi Padwa Tradition)

महाराष्ट्रीय परिवारों में गुड़ी पड़वा पर सोला (रेशमी वस्त्र) पहनकर अपने घर की छत पर या फिर आंगन में एक 5 से 6 फीट ऊंचा डंडा खड़ा करते हैं। उसे वस्त्र से लपेटते हैं। उसके ऊपर कटोरी, गिलास या लोटा उलटा रखकर काजल से आंख, नाक, कान व मुंह की आकृति बनाते हैं। इसके बाद इसकी पूजा की जाती है। इसे ही गुड़ी कहते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से साल भर घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

35
नीम-मिश्री क्यों खाते हैं? (Why eat Neem-Mishri on Gudi Padwa?)
Image Credit : Getty

नीम-मिश्री क्यों खाते हैं? (Why eat Neem-Mishri on Gudi Padwa?)

गुड़ी पड़वा पर मुख्य रूप से नीम-मिश्री खाने की परंपरा है। इसके पीछे वैज्ञानिक कारण है। आयुर्वेद के अनुसार, इस समय शीत ऋतु समाप्त होती है और ग्रीष्म ऋतु का आगमन होता है। ऐसी स्थिति में कई रोग होने की संभावना बनी रहती है। इन्हीं रोगों से बचने के लिए नीम की पत्तियां खाने की परंपरा बनाई गई ताकि इसे खाने से रक्त शुद्ध हो और बीमारी का खतरा टल जाए।

45
क्यों बनाते हैं पूरनपोली?
Image Credit : Getty

क्यों बनाते हैं पूरनपोली?

हिंदू धर्म में हर त्योहार पर एक खास पकवान बनाने और खाने की परंपरा है। उसी क्रम में गुड़ी पड़वा पर पूरनपोली खाई जाती है। एक एक तरह की मीठी रोटी होती है, जिसे शुद्ध घी से सेका जाता है। मौसम परिवर्तन के कारण शरीर में बीमारियों से लड़ने की इन्युनिटी बनी रहे, इसलिए इस तरह का पौष्टिक भोजन इस समय किया जाता है। पूरनपोली सेहत को ठीक रखती है।

55
क्यों मनाते हैं गुड़ी पड़वा? (Why celebrate Gudi Padwa?)
Image Credit : Getty

क्यों मनाते हैं गुड़ी पड़वा? (Why celebrate Gudi Padwa?)

गुड़ी पड़वा की शुरूआत कैसे हुई, इसके पीछे कई मान्यताएं हैं, लेकिन सबके प्रचलित मान्यता ये है कि इस दिन शिवाजी महाराज ने मराठों पर विजय प्राप्त कर हिंदुओं का गौरव बढ़ाया था और उन्होंने ही इस दिन सबसे पहले गुड़ी पूजन किया था। तभी से हिंदू नववर्ष पर गुड़ी पड़वा पर्व मनाने की परंपरा चली आ रही है।


ये भी पढ़ें-

Vikram Samvat 2023: हिंदुओं का विक्रम और मुस्लिमों का होता है हिजरी कैलेंडर, जानें किस धर्म में कब शुरू होता है नया साल?

Bhutadi Amavasya 2023: साल में सिर्फ एक बार आती है भूतड़ी अमावस्या, जानें इस बार कब है, क्यों इसे ये नाम दिया गया है?

Vikram Samvat 2080: 22 मार्च से शुरू होगी हिंदू नववर्ष, जानें इस साल के राजा और मंत्री कौन-से ग्रह हैं?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।


 


 

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया जगत में इनके पास 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर धर्म-आध्यात्म बीट पर काम कर रहे हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। इसके बाद वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे और 2010-2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया। इन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। इनके पास जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक की डिग्री है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Solar Eclipse Prediction: पूर्ण सूर्य ग्रहण पर अमेरिकी ज्योतिषी की भविष्यवाणी- बदल जाएगी जिंदगी की रफ्तार!
Recommended image2
Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Recommended image3
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश
Recommended image4
Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Recommended image5
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved