MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Vikram Samvat 2023: हिंदुओं का विक्रम और मुस्लिमों का होता है हिजरी कैलेंडर, जानें किस धर्म में कब शुरू होता है नया साल?

Vikram Samvat 2023: हिंदुओं का विक्रम और मुस्लिमों का होता है हिजरी कैलेंडर, जानें किस धर्म में कब शुरू होता है नया साल?

Vikram Samvat 2023: हिंदुओं का नववर्ष इस बार 22 मार्च से शुरू हो रहा है। इसे विक्रम संवत कहा जाता है। इस बार विक्रम संवत 2080 शुरू होगा यानी ये अंग्रेजी कैलेंडर से भी 57 साल आगे है। अन्य धर्मों का कैलेंडर भी अलग-अलग होता है। 

3 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Mar 20 2023, 11:51 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
जानें अलग अलग धर्मों के नववर्ष से जुड़ी खास बातें...
Image Credit : freepik

जानें अलग-अलग धर्मों के नववर्ष से जुड़ी खास बातें...

मान्यताओं के अनुसार, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष का आरंभ होता है, इसे विक्रम संवत कहा जाता है। इस बार 22 मार्च को विक्रम संवत 2080 (Vikram Samvat 2023) का आरंभ होने वाला है। हिंदुओं की तरह ही अन्य धर्मों में भी अलग कैलेंडर की मान्यता है। हालांकि अधिकांश कैलेंडर 12 महीनों में ही बंटे होते हैं। अलग-अलग धर्मों में नया साल अलग-अलग दिन से शुरू होता है। आज हम आपको प्रमुख धर्मों से जुड़े कैलेंडर की रोचक बातों के बारे में बता रहे हैं, जो इस प्रकार है…
 

26
चैत्र मास से शुरू होता है हिंदू नववर्ष (Hindu New Year Date)
Image Credit : freepik

चैत्र मास से शुरू होता है हिंदू नववर्ष (Hindu New Year Date)

हिंदू परंपराओं के अनुसार, नए साल की शुरूआत चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होता है। इसे विक्रम संवत कहते हैं। ये दुनिया का सबसे पहला कैलेंडर माना जाता है। इस बार 22 मार्च से विक्रम संवत 2080 आरंभ होगा, जबकि इस समय अंग्रेजी कैलेंडर का 2023वां साल ही चल रहा है। इसके अनुसार हिंदू कैलेंडर आधुनिक कैलेंडर से भी 57 साल पुराना है। देश के अलग-अलग हिस्सों में इसे गुड़ी पड़वा, उगादी आदि नामों से मनाया जाता है।

36
इस्लामी कैलेंडर को कहते हैं हिजरी (Muslim New Year Date)
Image Credit : freepik

इस्लामी कैलेंडर को कहते हैं हिजरी (Muslim New Year Date)

इस्लामी कैलेंडर को हिजरी कहते हैं। वर्तमान में हिजरी कैलेंडर का 1444वां साल चल रहा है। इस्लामी या हिजरी कैलेंडर चंद्र आधारित है, जो न सिर्फ मुस्लिम देशों में इस्तेमाल होता है, बल्कि दुनियाभर के मुस्लिम भी इस्लामिक धार्मिक पर्वों को मनाने का सही समय जानने के लिए इसी का इस्तेमाल करते हैं। मोहर्रम महीने की पहली तारीख को मुस्लिम समाज का नया साल हिजरी शुरू होता है। इसमें भी 12 महीने होते हैं।
 

46
सबसे ज्यादा प्रचलित है अंग्रेजी नववर्ष (English New Year Date)
Image Credit : freepik

सबसे ज्यादा प्रचलित है अंग्रेजी नववर्ष (English New Year Date)

वर्तमान में अंग्रेजी कैलेंडर सबसे ज्यादा प्रचलित है, उसे ग्रिगोरियन कैलेंडर कहते हैं। रोम के तानाशाह जूलियस सीजर ने ईसा पूर्व 45वें वर्ष में जूलियन कैलेंडर की स्थापना की, उस समय विश्व में पहली बार 1 जनवरी को नए वर्ष का उत्सव मनाया गया। तब से आज तक ईसाई धर्म के लोग इसी दिन नया साल मनाते हैं। यह सबसे ज्यादा प्रचलित नववर्ष है।

56
पारसी नववर्ष को कहते हैं नवरोज (Parsi New Year Date)
Image Credit : freepik

पारसी नववर्ष को कहते हैं नवरोज (Parsi New Year Date)

पारसी लोग वैसे तो पूरी दुनिया में फैले हुए हैं, लेकिन इनकी उत्पत्ति ईरान से हुई मानी जाती है। इनका कैलेंडर भी अलग होता है। पारसी धर्म के नए साल का पहला दिन नवरोज के रूप में मनाया जाता है। फ़ारसी में 'नव' और 'रोज़' शब्द का मतलब होता है कि 'नया' और 'दिन'। आमतौर पर 19 अगस्त को नवरोज का उत्सव पारसी लोग मनाते हैं।
 

66
जैन धर्म में होता है वीर निर्वाण संवत (Jain New Year Date)
Image Credit : freepik

जैन धर्म में होता है वीर निर्वाण संवत (Jain New Year Date)

जैन धर्म सनातम धर्म की ही एक शाखा है। लेकिन इसकी कुछ मान्यताएं और परंपराएं इससे भिन्न है। जैन धर्म को मानने वालों का नया साल दीपावली के अगले दिन से शुरू होता है। इसे वीर निर्वाण संवत कहते हैं, क्योंकि इसी तिथि पर भगवान महावीर स्वामी को मोक्ष की प्राप्ति हुई थी। इस दिन जैन धर्म के लोग कई आयोजन भी करते हैं।


ये भी पढ़ें-

Bhutadi Amavasya 2023: साल में सिर्फ एक बार आती है भूतड़ी अमावस्या, जानें इस बार कब है, क्यों इसे ये नाम दिया गया है?

Vikram Samvat 2080: 22 मार्च से शुरू होगी हिंदू नववर्ष, जानें इस साल के राजा और मंत्री कौन-से ग्रह हैं?


Rashifal: मीन राशि में बना त्रिग्रही योग चमकाएगा इन 5 राशि वालों की किस्मत, क्या भी शामिल हैं इस लिस्ट में?

Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
 

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया जगत में इनके पास 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर धर्म-आध्यात्म बीट पर काम कर रहे हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। इसके बाद वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे और 2010-2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया। इन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। इनके पास जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक की डिग्री है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Recommended image2
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम
Recommended image3
10 जनवरी 2026 का पंचांग: कालाष्टमी आज, जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय
Recommended image4
Makar Sankranti Upay: मकर संक्रांति पर करें 5 मंत्रों का जाप, सूर्य की तरह चमकेगी किस्मत
Recommended image5
Uttarayan 2026: क्यों मनाते हैं उत्तरायण, पितामह भीष्म ने मृत्यु के लिए यही समय क्यों चुना? जानें फैक्ट्स
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved