MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Rashifal: मीन राशि में बना त्रिग्रही योग चमकाएगा इन 5 राशि वालों की किस्मत, क्या भी शामिल हैं इस लिस्ट में?

Rashifal: मीन राशि में बना त्रिग्रही योग चमकाएगा इन 5 राशि वालों की किस्मत, क्या भी शामिल हैं इस लिस्ट में?

Budhaditya Yog Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब एक ही राशि में कई ग्रह आ जाते हैं तो कई शुभ-अशुभ योग बनाते हैं। ये योग हर राशि पर अपना असर डालते हैं। इस समय मीन राशि में 3 ग्रह एक साथ होने से त्रिग्रही योग बन रहा है। 

3 Min read
Manish Meharele
Published : Mar 18 2023, 10:07 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
मीन राशि में बन रहा है त्रिग्रही योग
Image Credit : Getty

मीन राशि में बन रहा है त्रिग्रही योग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मीन राशि चक्र की अंतिम राशि है। इसका स्वामी गुरु ग्रह है, जो वर्तमान में इसी राशि में स्थित है। ऐसी स्थिति शुभ मानी जाती है। गुरु के साथ ही इस समय मीन राशि में सूर्य और बुध भी स्थित है। ये तीनों मित्र ग्रह हैं, जो शुभ फल प्रदान करते हैं। बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य नाम (Budhaditya Yog Rashifal) का राजयोग बन रहा है, वहीं गुरु और बुध की युति भी शुभ फल प्रदान करने वाली मानी गई है। मीन राशि में 3 ग्रह एक साथ होने से ये त्रिग्रही योग (Trigrahi Yog In Meen Rashi)  भी कहलाएगा। कुछ राशियों पर इसका बहुत ही शुभ प्रभाव रहेगा। आगे जानिए कौन-सी हैं वो राशियां…
 

26
वृष राशि
Image Credit : Asianet News

वृष राशि

मीन राशि में बन रही बुध-गुरु की युति वृष राशि वालों के लिए शुभ रहेगी। इससे इन्हें धन लाभ होने का योग बनेगा। नौकरी में प्रमोशन के चांस भी इस दौरान बन सकता है। कहीं अटका पैसा मिल सकता है। बिजनेस में कोई बड़ी डील हो सकती है। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। यानी ये समय इनके लिए बहुत ही शुभ रहेगा।

36
मिथुन राशि 
Image Credit : Asianet News

मिथुन राशि 

मिथुन राशि वालों को मीन राशि में बने त्रिग्रही योग से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। इनके करियर के लिए ये समय बहुत ही अनुकूल साबित होगा। शिक्षा और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों को शुभ फल प्राप्त होंगे। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। उच्च शिक्षा के योग भी इस समय बन रहे हैं।
 

46
कन्या राशि
Image Credit : Asianet News

कन्या राशि

इस राशि के लोगों के लिए बुध-गुरु की युति दांपत्य सुख देने वाली रहेगी। इनका पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील हो सकती है। नौकरी में इंक्रीमेंट के योग बन रहे हैं, साथ ही प्रमोशन भी संभव है। पुरानी परेशानियां इस समय खत्म हो सकती हैं और आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी।

56
धनु राशि 
Image Credit : Asianet News

धनु राशि 

इस राशि के लोगों नई संपत्ति इस समय खरीद सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है और इनके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। निवेश के लिए भी ये समय ठीक है, इसका फायदा निकट भविष्य में प्राप्त होगा। यदि किसी रोग से परेशान है तो उससे भी छुटकारा मिलेगा।
 

66
मीन राशि
Image Credit : Asianet News

मीन राशि

इसी राशि में सूर्य-बुध और गुरु की युति बन रही है, इसलिए इस राशि के लोगों को सबसे ज्यादा शुभ फल प्राप्त होंगे। नौकरी में पद और प्रतिष्ठा दोनों मिलेगी। ससुराल पक्ष के आर्थिक लाभ होने के योग इस समय बन रहे हैं। नए बिजनेस की योजना सफल रहेगी और आप अपने टारगेट पूरे करने में भी सफलता प्राप्त करेंगे।
 

ये भी पढ़ें-

Chaitra Navratri 2023: इस बार किस वाहन पर सवार होकर आएंगी देवी, कैसे तय होती है माता की सवारी?


chaitra navratri 2023: चैत्र नवरात्रि में कब है अष्टमी और नवमी तिथि, क्यों इन 2 तिथियों का मानते हैं इतना खास?


Surya Grahan 2023: कुछ दिनों बाद होगा साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण, जानें सही डेट, क्या ये भारत में दिखाई देगा?



Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया जगत में इनके पास 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर धर्म-आध्यात्म बीट पर काम कर रहे हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। इसके बाद वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे और 2010-2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया। इन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। इनके पास जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक की डिग्री है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved