Aaj Ka Panchang 25 फरवरी 2023 का पंचांग: भरणी नक्षत्र होने से बनेगा ध्वांक्ष अशुभ योग, जानें ग्रहों की स्थिति

Published : Feb 26, 2023, 05:30 AM IST
Panchang-25-Feb-2023

सार

Aaj Ka Panchang: 25 फरवरी, शनिवार को भरणी नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग बनेगा। इसके अलावा ब्रह्म और इंद्र नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 9:48 से 11:14 तक रहेगा। 

उज्जैन. पंचांग का हमारे दैनिक जीवन में खास महत्व है क्योंकि इसमें हमें रोज के शुभ मुहूर्त, ग्रह-नक्षत्रों आदि बहुत उपयोगी बातों के बारे में जानकारी प्राप्त होती है। पंचांग पांच मुख्य अंगों से मिलकर बना होता है, ये हैं – तिथि, नक्षत्र, योग, वार और करण। इन सभी का सूक्ष्म अध्ययन करने के बाद ही पंचांग का निर्माण होता है। आगे आज के पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

25 फरवरी का पंचांग (Aaj Ka Panchang 25 February 2023)
25 फरवरी 2023, दिन शनिवार को फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि दिन भर रहेगी। शनिवार को भरणी नक्षत्र भी पूरे दिन रहेगा। शनिवार को भरणी नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग बनेगा। इसके अलावा ब्रह्म और इंद्र नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 9:48 से 11:14 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शनिवार को चंद्रमा मेष राशि में, शनि और सूर्य कुंभ राशि में, शुक्र और गुरु मीन राशि में, बुध मकर राशि में, मंगल वृष राशि में, केतु तुला राशि में और राहु मेष राशि में रहेगा। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।

25 फरवरी के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- फाल्गुन
पक्ष- शुक्ल
दिन- शनिवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- भरणी
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 6:56 AM
सूर्यास्त - 6:23 PM
चन्द्रोदय - Feb 25 10:15 AM
चन्द्रास्त - Feb 25 11:41 PM
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:17 से 01:03

25 फरवरी का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 2:06 PM – 3:32 PM
कुलिक - 6:56 AM – 8:22 AM
दुर्मुहूर्त - 08:27 AM – 09:13 AM
वर्ज्यम् - 04:38 PM – 06:20 PM


ये भी पढ़ें-

March 2023 Festival Calendar: मार्च 2023 में शुरू होगा हिंदू नववर्ष, जानें इस महीने के पूरे व्रत-त्योहारों की जानकारी


Uttarakhand Char Dham Yatra: कब खुलेंगे केदारनाथ-बद्रीनाथ के कपाट, कैसे करें यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन?


Hindu Tradition: मृतक को मुखाग्नि देने वाले को इन 5 नियमों का पालन करना चाहिए, जानें कारण भी


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 6 December 2025: बुध का वृश्चिक राशि में प्रवेश, किसके लिए शुभ-किसके लिए अशुभ?
Mangal Gochar 2025: मंगल बदलेगा राशि, 5 राशि वालों पर टूटेगी मुसीबत-हर काम में मिलेगी असफलता