Aaj Ka Panchang 25 जुलाई 2023: आज त्रिपुष्कर योग में करें मंगला गौरी व्रत, चंद्रमा करेगा तुला राशि में प्रवेश

Published : Jul 25, 2023, 05:00 AM ISTUpdated : Jul 25, 2023, 10:33 AM IST
Panchang-25-July-2023

सार

25 जुलाई, मंगलवार को चित्रा नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा इस दिन द्विपुष्कर, सिद्ध और साध्य नाम के 2 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 03:50 से 05:29 तक रहेगा। 

उज्जैन. सावन मास के प्रत्येक मंगलवार को मंगला गौरी व्रत किया जाता है। इस बार सावन का तीसरा मंगला गौरी व्रत 25 जुलाई को किया जाएगा। इस व्रत में देवी पार्वती की पूजा विशेष रूप से की जाती है। आज इस व्रत के दौरान त्रिपुष्कर योग बनेगा, जिसके चलते इस व्रत का दोगुना फल प्राप्त होगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

25 जुलाई का पंचांग (Aaj Ka Panchang 25 July 2023)
25 जुलाई 2023, दिन मंगलवार को श्रावण अधिक मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि दोपहर 03.08 तक रहेगी। इसके बाद अष्टमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन मंगला गौरी व्रत किया जाएगा। मंगलवार को चित्रा नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा इस दिन द्विपुष्कर, सिद्ध और साध्य नाम के 2 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 03:50 से 05:29 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
मंगलवार को चंद्रमा कन्या से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन शुक्र (वक्री) और मंगल सिंह राशि में, सूर्य और बुध कर्क राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में, केतु तुला राशि में रहेंगे। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।

25 जुलाई के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- श्रावण अधिक मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- मंगलवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- चित्रा
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 5:58 AM
सूर्यास्त - 7:08 PM
चन्द्रोदय - Jul 25 12:03 PM
चन्द्रास्त - Jul 25 11:47 PM
अभिजीत मुहूर्त - 12:07 PM – 12:59 PM
अमृत काल - 05:09 PM – 06:53 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:21 AM – 05:09 AM

25 जुलाई का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 9:15 AM – 10:54 AM
कुलिक - 12:33 PM – 2:12 PM
दुर्मुहूर्त - 08:36 AM – 09:29 AM और 11:28 PM – 12:11 AM
वर्ज्यम् - 05:55 AM – 07:35 AM


ये भी पढ़ें-

Adhik Maas 2023: अधिक मास में जन्में बच्चे होते हैं Luckey, ये बातें बनाती हैं इन्हें ‘किस्मत वाला’


Adhik Maas 2023: अधिक मास में सप्तसागरों की परिक्रमा से मिलते हैं शुभ फल, जानिए किस शहर में ये सात सागर?


13 मंजिला है हजार साल पुराना ये शिव मंदिर, इसका कलश आज भी है ‘पहेली’


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज