
उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आकाश में दिखाई देने वाले तारों के समूह को नक्षत्र कहा जाता है। इसमें 27 नक्षत्र होते हैं। नक्षत्रों का राजा पुष्य का कहा जाता है। पंचांग बनाते समय नक्षत्र का विशेष रूप से ध्यान रखा जाता है। ये पंचांग के 5 प्रमुख अंगों में शामिल है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
27 जुलाई का पंचांग (Aaj Ka Panchang 27 July 2023)
27 जुलाई 2023, दिन गुरुवार को श्रावण अधिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि दोपहर 03.48 तक रहेगी। इसके बाद दशमी तिथि पूरे दिन रहेगी। गुरुवार को विशाखा नक्षत्र होने से वर्धमान नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा इस दिन शुभ और शुक्ल नाम के 2 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 02:11 से 03:50 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
गुरुवार को चंद्रमा तुला राशि से निकलकर वृश्चिक में प्रवेश करेगा। इस दिन शुक्र (वक्री), बुध और मंगल सिंह राशि में, सूर्य कर्क राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में, केतु तुला राशि में रहेंगे। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।
27 जुलाई के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- श्रावण अधिक मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- गुरुवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- विशाखा
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 5:59 AM
सूर्यास्त - 7:07 PM
चन्द्रोदय - Jul 27 1:56 PM
चन्द्रास्त - Jul 28 1:03 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:07 PM – 12:59 PM
अमृत काल - 04:33 PM – 06:11 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:22 AM – 05:10 AM
27 जुलाई का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 5:58 AM – 7:37 AM
कुलिक - 9:16 AM – 10:54 AM
दुर्मुहूर्त - 10:22 AM – 11:14 AM और 03:37 PM – 04:29 PM
वर्ज्यम् - 05:22 AM – 06:56 AM
Adhik Maas 2023: अधिक मास में जन्में बच्चे होते हैं Luckey, ये बातें बनाती हैं इन्हें ‘किस्मत वाला’
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।