25 July Ka Ank Jyotish: किसे मिलेगी कोर्ट केस में सफलता-किसे होगा ससुराल से धन लाभ? जानें अंक ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से

Published : Jul 25, 2023, 05:30 AM IST
Numerology-25-July-2023

सार

अंक ज्योतिष के बारे में हम सभी जानते हैं। इस ज्योतिष विधा का उपयोग दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। इसका मूल आधार है जन्म तारीख यानी डेट ऑफ बर्थ। इसके जरिए निकाले गए मूलांक के आधार पर ही प्रीडिक्शन की जाती है। 

उज्जैन. अंक ज्योतिष के अनुसार, 25 जुलाई, मंगलवार को अंक 1 वाले निगेटिव लोगों से दूर रहें और बिजनेस पर अधिक ध्यान दें। अंक 2 वालों को अच्छी खबर मिलेगी और जमीन-जायदाद से फायदा होगा। अंक 3 वालों की सेहत में सुधार होगा, खर्च की स्थिति बनेगी। अंक 4 वालों को किस्मत का साथ मिलेगा और तनाव कम होगा। अंक ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला (Chirag Bejan Daruwalla) से जानें कैसा बीतेगा दिन…

अंक 1 (किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि नकारात्मक लोगों से दूर रहें। बच्चों के साथ समय बिताएं। बिजनेस में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। लम्बे समय से अटका हुआ काम पूरा होगा; आज पारिवारिक कार्य पूर्ण करने में सफलता मिलेगी।

अंक 2 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि दैनिक आय में वृद्धि होगी। कर्ज संबंधी मामलों में धोखा हो सकता है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। अविवाहित लोगों को शुभ समाचार मिलेगा। परिवार के बुजुर्गों की सलाह काम आएगी। जमीन-जायदाद से फायदा होगा। रिश्तेदारों से विवाद संभव है।

अंक 3 (किसी भी माह की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि किसी मामले में आप जिद्दी बन सकते हैं। बिजनेस की परिस्थितियाँ आपके पक्ष में हैं। धार्मिक गतिविधियों में समय बीतेगा। विद्यार्थी अपने किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में गर्व महसूस करेंगे। सेहत से सुधार होगा। न चाहते हुए भी खर्च करना पड़ सकता है।

अंक 4 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि लक्ष्य पूरा होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बिजनेस में लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार में तनाव कम होगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। जल्दबाजी में आपके द्वारा किए गए काम मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। बच्चों के साथ समय बीतेगा।

अंक 5 (किसी भी माह की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे व्यक्ति)
गणेशजी कहते हैं कि बिजनेस में फायदा होगा। पैसों का लेन-देन करते समय सावधान रहें। पति-पत्नी के रिश्ते में परेशानियां आ सकती हैं। पारिवारिक वातावरण में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। ससुराल पक्ष से कोई ख़ुशी की ख़बर मिल सकती है। युवाओं को इंटरव्यू में सफलता मिलेगी।

अंक 6 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि भाइयों से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। बिजनेस में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। घर में धार्मिक काम हो सकता है, जिससे पॉजिटिव एनर्जी बनी रहेगी। संतान से संबंधित समस्या का समाधान होगा।

अंक 7 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि व्यस्तता के कारण आप बिजनेस पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। आज नए काम की शुरुआत को टाल दें। पेट संबंधी रोग परेशान करेंगे। आप अपनी पसंद की गतिविधियों में समय दे पाएंगे। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। ससुराल पक्ष से विवाद हो सकता है।

अंक 8 (किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। लव अफेयर परेशानी का कारण बन सकते हैं। सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। आप स्वयं के अंदर नई ऊर्जा महसूस करेंगे। बिजनेस से जुड़ी योजनाओं और गतिविधियों पर ध्यान दें। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा।

अंक 9 (किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि ऑफिर में कर्मचारियों के साथ चल रहे संबंधों में तनाव खत्म होगा। आप अपने आस-पास के सकारात्मक लोगों के साथ बातचीत करके आराम महसूस करेंगे। दैनिक कार्यों के साथ आप अन्य कार्य भी आसानी से पूरे कर पाएंगे। बच्चों को ज्यादा ढील न दें।



ये भी पढ़ें

Adhik Maas 2023: अधिक मास में सप्तसागरों की परिक्रमा से मिलते हैं शुभ फल, जानिए किस शहर में ये सात सागर?


Adhik Maas 2023: अधिक मास में जन्में बच्चे होते हैं Luckey, ये बातें बनाती हैं इन्हें ‘किस्मत वाला’


13 मंजिला है हजार साल पुराना ये शिव मंदिर, इसका कलश आज भी है ‘पहेली’


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज