Aaj Ka Panchang 26 जून 2023: आज गुप्त नवरात्रि का अंतिम दिन, रात को चंद्रमा करेगा तुला राशि में प्रवेश

Published : Jun 27, 2023, 05:30 AM IST
Panchang-27-June-2023

सार

27 जून, मंगलवार को पहले हस्त नक्षत्र होने से सौम्य नाम का शुभ योग और इसके बाद चित्रा नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग बनेगा। साथ ही इस दिन वरियान और परिघ नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 3:51 से शाम 5:31 तक रहेगा। 

उज्जैन. धर्म ग्रंथों के अनुसार, आषाढ़ मास में गुप्त नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस बार गुप्त नवरात्रि का समापन 27 जून, मंगलवार को होगा। इस दिन भड़ली नवमी का पर्व भी मनाया जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार भड़ली नवमी भी अबूझ मुहूर्त है यानी इस दिन बिना मुहूर्त के भी विवाह आदि मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

27 जून का पंचांग (Aaj Ka Panchang 27 June 2023)
27 जून 2023, दिन मंगलवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पूरे दिन रहेगी। ये आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि की नवमी तिथि रहेगी। यानी इसी दिन गुप्त नवरात्रि का समापन हो जाएगा। इस दिन भड़ली नवमी का पर्व भी मनाया जाएगा। मंगलवार को हस्त नक्षत्र दोपहर 02.43 तक रहेगा। इसके बाद चित्रा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। मंगलवार को पहले हस्त नक्षत्र होने से सौम्य नाम का शुभ योग और इसके बाद चित्रा नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग बनेगा। साथ ही इस दिन वरियान और परिघ नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 3:51 से शाम 5:31 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
मंगलवार की रात चंद्रमा कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से केतु स्थित है। चंद्रमा और केतु के की युति से ग्रहण दोष बनेगा। इस दिन बुध और सूर्य मिथुन राशि में, शुक्र और मंगल कर्क राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में और शनि कुंभ राशि में रहेगा। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।

27 जून के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- आषाढ़
पक्ष- शुक्ल
दिन- मंगलवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- हस्त और चित्रा
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 5:47 AM
सूर्यास्त - 7:12 PM
चन्द्रोदय - Jun 27 1:19 PM
चन्द्रास्त - Jun 28 1:16 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:02 PM – 12:56 PM
अमृत काल - 08:13 AM – 09:57 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:11 AM – 04:59 AM

27 जून का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 9:08 AM – 10:49 AM
कुलिक - 12:29 PM – 2:10 PM
दुर्मुहूर्त - 08:28 AM – 09:22 AM और 11:26 PM – 12:08 AM
वर्ज्यम् - 11:09 PM – 12:50 AM


ये भी पढ़ें-

Sawan 2023 Festival List: 4 जुलाई से 31 अगस्त तक रहेगा सावन, जानें कब, कौन-सा त्योहार मनाया जाएगा?


Chaturmas 2023: इस बार 4 नहीं 5 महीने का होगा चातुर्मास, जानें क्यों होगा ऐसा?


Mahakal Temple Ujjain: सावन में ऐसी रहेगी महाकाल मंदिर में दर्शन व्यवस्था, आने से पहले जरूर जान लें


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज