
उज्जैन. ज्योतिष को वेदों की आंखें कहा जाता है यानी ज्योतिष के माध्यम से आप वो सब देख सकते हैं जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से इस संसार में विद्यमान है। पंचांग भी ज्योतिष के अनुसार तैयार किया जाता है। पंचांग में शुभ मुहूर्त, तिथि, नक्षत्र, ग्रहों की स्थिति, दिशा शूल आदि बहुत ही जानकारी उपलब्ध होती है। किसी समय पंचांग हर घर में पाया जाता था। आगे आज के पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
28 फरवरी का पंचांग (Aaj Ka Panchang 28 February 2023)
28 फरवरी 2023, दिन मंगलवार को फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि दिन भर रहेगी। मंगलवार को रोहिणी नक्षत्र सुबह 07:19 तक रहेगा। इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। मंगलवार को पहले रोहिणी नक्षत्र होने से मातंग नाम का शुभ और इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र होने से राक्षस नाम का अशुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा विषकुंभ और प्रीति नाम के 3 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 3:32 से शाम 4:59 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
मंगलवार को चंद्रमा वृष से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन बुध, सूर्य और शनि कुंभ राशि में, शुक्र और गुरु मीन राशि में, मंगल वृष राशि में, केतु तुला राशि में और राहु मेष राशि में रहेगा। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।
28 फरवरी के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- फाल्गुन
पक्ष- शुक्ल
दिन- मंगलवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- रोहिणी और मृगशिरा
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 6:53 AM
सूर्यास्त - 6:25 PM
चन्द्रोदय - Feb 28 12:21 PM
चन्द्रास्त - Mar 01 2:31 AM
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:16 से 01:02
28 फरवरी का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 9:46 AM – 11:13 AM
कुलिक - 12:39 PM – 2:06 PM
दुर्मुहूर्त - 09:11 AM – 09:57 AM और 11:24 PM – 12:14 AM
वर्ज्यम् - 01:31 PM – 03:17 PM
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।