Aaj Ka Panchang 28 मई 2023: धूमावती जयंती आज, नक्षत्रों के संयोग से कौन-कौन से शुभ-अशुभ योग बनेंगे?

Published : May 28, 2023, 05:30 AM IST
Panchang-28-May-2023

सार

28 मई, रविवार को पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से छत्र नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा हर्षण और वज्र नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल शाम 5:23 से 7:02 तक रहेगा। 

उज्जैन. धर्म ग्रंथों में देवी के 9 स्वरूपों के अलावा 10 महाविद्याओं का वर्णन भी मिलता है। इन महाविद्याओं की पूजा तंत्र-मंत्र की सिद्धि प्राप्त होती है। इन्हीं 10 महाविद्याओं में से एक हैं देवी धूमावती। पुराणों में देवी धूमावती का स्वरूप विधवा स्त्री के रूप में बताया गया है। हर साल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को इनकी विशेष पूजा की जाती है। इस बार ये तिथि 28 मई, रविवार को है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

28 मई का पंचांग (Aaj Ka Panchang 28 मई 2023)
28 मई 2023, दिन रविवार को ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि सुबह 09.57 तक रहेगी, इसके बाद नवमी तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन धूमावती जयंती का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। रविवार को पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से छत्र नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा हर्षण और वज्र नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल शाम 5:23 से 7:02 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
रविवार को शुक्र मिथुन राशि में, गुरु, राहु और बुध मेष राशि में, चंद्रमा सिंह राशि में, मंगल कर्क राशि में, सूर्य वृषभ राशि में, शनि कुंभ राशि में और केतु तुला राशि में रहेगा।

28 मई के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- ज्येष्ठ
पक्ष- शुक्ल
दिन- रविवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- पूर्वा फाल्गुनी
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 5:45 AM
सूर्यास्त - 7:02 PM
चन्द्रोदय - May 28 12:55 PM
चन्द्रास्त - May 29 1:45 AM
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:57 से दोपहर 12:50

28 मई का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:24 PM – 2:03 PM
कुलिक - 3:43 PM – 5:23 PM
दुर्मुहूर्त - 05:16 PM – 06:09 PM
वर्ज्यम् - 10:11 AM – 11:55 AM



ये भी पढ़ें-

Ganga Dussehra 2023: गंगा जल को क्यों मानते हैं इतना पवित्र? बहुत कम लोग जानते हैं ये 3 कारण


Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या में रामलला की मूर्ति बनना शुरू, किस ग्रंथ में है श्रीराम के बाल स्वरूप का वर्णन?


Knowledge: खाने के बाद ये गलती करना पड़ सकती है भारी, उम्र भर बनें रहेंगे गरीब


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज