Aaj Ka Panchang 29 जनवरी 2023 का पंचांग: दिन भर रहेंगे कालदण्ड और धूम्र योग, जानें ग्रहों की स्थिति

Published : Jan 29, 2023, 05:30 AM IST
Panchang-29-Jan-2023

सार

Aaj Ka Panchang: 29 जनवरी, रविवार को पहले भरणी नक्षत्र होने से नक्षत्र होने से कालदण्ड और इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र होने से धूम्र नाम के 2 अशुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इसके अलावा शुभ और शुक्ल नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। 

उज्जैन. पंचांग मुख्य रूप से पांच चीजों से मिलकर बना होता है। इसीलिए इसे पंचांग कहते हैं- ये हैं करण, तिथि, नक्षत्र, वार और योग। पंचांग में इन सभी का अलग-अलग महत्व होता है। अधिकांश लोग ये जानते हैं कि पंचांग के शुभ मुहूर्त आदि निकाले जाते है जबकि पंचांग में और भी कई रोचक जानकारियां उपलब्ध होती हैं, जो हमारे काम की होती है। पंचांग में शुभ मुहूर्त के साथ-साथ ग्रह नक्षत्रों की स्थितियों का वर्णन भी मिलता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…


29 जनवरी का पंचांग (Aaj Ka Panchang 29 Januray 2023)
29 जनवरी 2023, दिन रविवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि सुबह 09:00 तक रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि आरंभ हो जाएगी। माघ मास की गुप्त नवरात्रि का आठवां दिन रहेगा। इस दिन देवी महागौरी की पूजा की जाएगी। रविवार को भरणी नक्षत्र शाम को 08:21 तक रहेगा, इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। रविवार को पहले भरणी नक्षत्र होने से नक्षत्र होने से कालदण्ड और इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र होने से धूम्र नाम के 2 अशुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इसके अलावा शुभ और शुक्ल नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल शाम 04:46 से 06:08 तक रहेगा।


ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
रविवार की रात चंद्रमा मेष राशि से निकलकर वृष राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन गुरु मीन राशि में, सूर्य मकर राशि में, बुध धनु राशि में, मंगल वृष राशि में और केतु तुला राशि में, राहु मेष राशि में और शनि कुंभ राशि में रहेंगे। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।


29 जनवरी के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- माघ
पक्ष- शुक्ल
दिन- रविवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- भरणी और कृत्तिका
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 7:12 AM
सूर्यास्त - 6:07 PM
चन्द्रोदय - Jan 29 12:19 PM
चन्द्रास्त - Jan 30 1:50 AM
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:17 से 01:01

 

29 जनवरी का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:40 PM – 2:02 PM
कुलिक - 3:24 PM – 4:46 PM
दुर्मुहूर्त - 04:40 PM – 05:24 PM
वर्ज्यम् - 09:18 AM – 11:02 AM


ये भी पढ़ें-

9 सबसे विषैले पदार्थों से बनी है स्वामी कार्तिकेय की ये प्रतिमा, जानें किस मंदिर हैं है स्थापित?


जल्दबाजी में नहीं बल्कि बहुत सोच-समझकर करना चाहिए ये 3 काम, नहीं तो बाद में पछताना पड़ता है


Hindu Tradition: कब और किन अवस्थाओं में हमें बड़े-बुजुर्गों के पैर नहीं छूना चाहिए? जानिए वजह भी


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज