
उज्जैन. प्रत्येक महीने के दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया जाता है। ये व्रत जिन वार को होता है, उसी के अनुसार, इसका नाम हो जाता है। इस बार वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 3 मई को है। इस दिन बुध प्रदोष का व्रत किया जाएगा। इस व्रत में भगवान शिव के निमित्त व्रत-पूजा की जाती है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
3 मई का पंचांग (Aaj Ka Panchang 3 मई 2023)
3 मई 2023, दिन बुधवार को वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन प्रदोष व्रत किया जाएगा। मंगलवार को हस्त नक्षत्र दिन भर रहेगा, जिससे आनंद नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा सर्वार्थसिद्धि, हर्षण और व्याघात नाम के 3 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:23 से 2:00 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
बुधवार को शुक्र और मंगल ग्रह मिथुन राशि में, चंद्रमा कन्या राशि में, सूर्य, राहु, गुरु और बुध (वक्री) मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में और केतु तुला में रहेगा। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।
3 मई के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- वैशाख
पक्ष- शुक्ल
दिन- बुधवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- हस्त
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 5:56 AM
सूर्यास्त - 6:51 PM
चन्द्रोदय - May 03 4:49 PM
चन्द्रास्त - May 04 4:49 AM
अभिजीत मुहूर्त – इस दिन नहीं है
3 मई का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 7:33 AM – 9:10 AM
कुलिक - 10:47 AM – 12:23 PM
दुर्मुहूर्त - 11:57 AM – 12:49 PM
वर्ज्यम् - 05:09 AM – 06:48 AM
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।