Aaj Ka Panchang 4 अप्रैल 2023: दिन भर रहेगा धाता नाम का शुभ योग, चंद्रमा करेगा कन्या राशि में प्रवेश

Published : Apr 04, 2023, 05:30 AM IST
Panchang-4-April-2023

सार

4 अप्रैल, मंगलवार को पहले पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से धूम्र और इसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से धाता नाम का शुभ योग पूरे दिन रहेगा। इसके अलावा वृद्धि और ध्रुव नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। 

उज्जैन. पंचांग हमारे दैनिक जीवन के लिए बहुत उपयोगी है क्योंकि इसमें न सिर्फ तिथियों की जानकारी होती है बल्कि ग्रह-नक्षत्रों, सूर्य व चंद्र ग्रहण और शुभ मुहूर्त के बारे में भी बताया जाता है। समय के साथ पंचांग की उपयोगिता और भी बढ़ती जा रही है। पंचांग को आधुनिक कैलेंडर भी कहा जा सकता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

4 अप्रैल का पंचांग (Aaj Ka Panchang 4 April 2023)
4 अप्रैल 2023, दिन मंगलवार को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पूरे दिन रहेगी। मंगलवार को पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र सुबह 9.36 तक रहेगा। इसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। मंगलवार को पहले पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से धूम्र और इसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से धाता नाम का शुभ योग पूरे दिन रहेगा। इसके अलावा वृद्धि और ध्रुव नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 3:34 से शाम 5:07 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
मंगलवार को चंद्रमा सिंह से निकलकर कन्या में प्रवेश करेगा। इस दिन बुध, राहु और शुक्र मेष राशि में, मंगल मिथुन राशि में, सूर्य और गुरु मीन राशि में, शनि कुंभ राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।

4 अप्रैल के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- चैत्र
पक्ष- शुक्ल
दिन- मंगलवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- पूर्वा और उत्तरा फाल्गुनी
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 6:20 AM
सूर्यास्त - 6:39 PM
चन्द्रोदय - Apr 04 5:14 PM
चन्द्रास्त - Apr 05 5:47 AM
अभिजीत मुहूर्त- 12:07 PM – 12:55 PM

4 अप्रैल का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 9:25 AM – 10:57 AM
कुलिक - 12:30 PM – 2:02 PM
दुर्मुहूर्त - 08:48 AM – 09:37 AM, 11:19 PM – 12:06 AM
वर्ज्यम् - 05:20 PM – 07:03 PM



ये भी पढ़ें-

Palmistry: हथेली की ये रेखा भी होती है बहुत खास, जिंदगी और मौत के बारे में देती हैं खास संकेत


Hanuman Jayanti 2023: साल में कितनी बार मनाया जाता है हनुमान जयंती पर्व? जानें क्या कहते हैं ग्रंथ व मान्यताएं


Hanuman Jayanti 2023: 6 अप्रैल को हनुमान जयंती पर करें ये 7 उपाय


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।


 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज