Aaj Ka Panchang 4 जुलाई 2023: आज से शुरू होगा सावन मास, चंद्रमा करेगा मकर राशि में प्रवेश

Published : Jul 04, 2023, 05:30 AM IST
Panchang-4-July-2023

सार

4 जुलाई से सावन मास शुरू होगा। इस दिन पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने मित्र और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से पद्म नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा त्रिपुष्कर, इंद्र और वैधृति नाम के 3 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 03:52 से शाम 05:32 तक रहेगा। 

उज्जैन. हिंदू पंचांग का पांचवां मास श्रावण है। आम बोलचाल की भाषा में इसे सावन कहते हैं। ये महीना शिव भक्ति के लिए बहुत खास माना गया है। इस बार सावन मास 4 जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त तक रहेगा। इस दौरान अधिक मास भी रहेगा, जिसके चलते सावन मास 59 दिनों का रहेगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

4 जुलाई का पंचांग (Aaj Ka Panchang 4 July 2023)
4 जुलाई 2023, दिन मंगलवार को सावन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि दोपहर 01.48 तक रहेगी, इसके बाद द्वितिया तिथि पूरे दिन रहेगी। ये सावन मास का पहला दिन रहेगा। मंगलवार को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र सुबह 08.45 तक रहेगा। इसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। मंगलवार को पहले पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने मित्र और इसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से पद्म नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन त्रिपुष्कर, इंद्र और वैधृति नाम के 3 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 03:52 से शाम 05:32 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
मंगलवार को चंद्रमा धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन मंगल सिंह राशि में, केतु तुला राशि में, बुध और सूर्य मिथुन राशि में, शुक्र कर्क राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में और शनि कुंभ राशि में रहेगा।

4 जुलाई के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- श्रावण
पक्ष- कृष्ण
दिन- मंगलवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा और उत्तराषाढ़ा
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 5:49 AM
सूर्यास्त - 7:12 PM
चन्द्रोदय - Jul 04 8:31 PM
चन्द्रास्त - Jul 05 7:27 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:04 PM – 12:57 PM
अमृत काल - 11:59 PM – 01:24 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:13 AM – 05:01 AM

4 जुलाई का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 9:10 AM – 10:50 AM
कुलिक - 12:31 PM – 2:11 PM
दुर्मुहूर्त - 08:30 AM – 09:23 AM और 11:27 PM – 12:10 AM
वर्ज्यम् - 09:12 AM – 10:37 AM


ये भी पढ़ें-

Sawan 2023 First Somvar Date: कब है सावन का पहला सोमवार? जानें डेट, शुभ योग और पूजा के शुभ मुहूर्त


Sawan Puja Vidhi: सावन में नहीं है ज्यादा समय तो इन 5 स्टेप्स में फटाफट करें शिव पूजा, बनी रहेगी महादेव की कृपा


Sawan 2023: शिव पूजा में भूलकर भी ना करें ये 7 मिस्टेक


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज