
उज्जैन. हिंदू पंचांग के अनुसार, हर महीने की अंतिम तिथि पूर्णिमा होती है। इस दिन चंद्रमा अपने पूर्ण स्वरूप में होता है। इस बार ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा तिथि 4 जून, रविवार को है। ये तिथि स्नान-दान के लिए श्रेष्ठ मानी गई है। मान्यता है कि इस दिन किए गए स्नान-दान का फल कई गुना होकर हमें प्राप्त होता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
4 जून का पंचांग (Aaj Ka Panchang 4 June 2023)
4 जून 2023, दिन रविवार को ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि सुबह 09:11 तक रहेगी, इसके बाद आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन ज्येष्ठ पूर्णिमा से संबंधित स्नान-दान किया जा सकेगा। रविवार को ज्येष्ठा नक्षत्र दिन भर रहेगा, जिससे काण नाम का अशुभ योग बनेगा। इसके अलावा सिद्ध और साध्य नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल शाम 5:25 से 7:05 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
रविवार को चंद्रमा वृश्चिक राशि से निकलकर धनु में प्रवेश करेगा। इस दिन केतु तुला राशि में, शुक्र और मंगल कर्क राशि में, गुरु, राहु और बुध मेष राशि में, सूर्य वृषभ राशि में और शनि कुंभ राशि में रहेगा।
4 जून के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- ज्येष्ठ
पक्ष- शुक्ल
दिन- रविवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- ज्येष्ठा
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 5:44 AM
सूर्यास्त - 7:05 PM
चन्द्रोदय - Jun 04 7:39 PM
चन्द्रास्त - Jun 05 6:24 AM
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:58 से दोपहर 12:51 तक
4 जून का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:25 PM – 2:05 PM
कुलिक - 3:45 PM – 5:25 PM
दुर्मुहूर्त - 05:18 PM – 06:12 PM
वर्ज्यम् - 11:55 PM – 01:23 AM
Jyeshtha Purnima 2023: सौभाग्य बढ़ाने के लिए 3 जून को करें ये 5 उपाय
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।