
उज्जैन. पंचांग के बारे में हम सभी कभी न कभी जरूर सुनते हैं। आमतौर पर लोग यही समझते हैं कि पंचांग के माध्यम से सिर्फ शुभ मुहूर्तों की जानकारी प्राप्त होती है बल्कि ऐसा नहीं है। पंचांग एक आधुनिक कैलेंडर की तरह है जिसमें ग्रह-नक्षत्रों की जानकारी के साथ-साथ चौघड़िया, दिशा-शूल, ग्रहणों की जानकारी आदि बहुत कुछ होता है। किसी समय पंचांग हर घर में आवश्यक रूप से पाया जाता था। आगे आज के पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
4 मार्च का पंचांग (Aaj Ka Panchang 4 March 2023)
4 मार्च 2023, दिन शनिवार को फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि सुबह 11:43 तक रहेगी, इसके बाद त्रयोदशी तिथि आरंभ हो जाएगी, जो पूरे दिन रहेगी। इस दिन शनि प्रदोष व्रत किया जाएगा। शनिवार को पहले पुष्य नक्षत्र शाम 06:41 तक रहेगा, इसके बाद आश्लेषा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शनिवार को पहले पुष्य नक्षत्र होने से मित्र और इसके बाद आश्लेषा नक्षत्र होने से मानस नाम के 2 शुभ योग इस दिन बनेंगे। इसके अलावा शोभन और अतिगंड नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 9:44 से 11:11 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शनिवार को चंद्रमा मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन बुध, सूर्य और शनि कुंभ राशि में, शुक्र और गुरु मीन राशि में, मंगल वृष राशि में, केतु तुला राशि में और राहु मेष राशि में रहेगा। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।
4 मार्च के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- फाल्गुन
पक्ष- शुक्ल
दिन- शनिवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- पुष्य और आश्लेषा
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 6:50 AM
सूर्यास्त - 6:27 PM
चन्द्रोदय - Mar 04 3:51 PM
चन्द्रास्त - Mar 05 5:35 AM
अभिजीत मुहूर्त- 12:15 PM – 01:02 PM
4 मार्च का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 2:06 PM – 3:33 PM
कुलिक - 6:50 AM – 8:17 AM
दुर्मुहूर्त - 08:23 AM – 09:09 AM
वर्ज्यम् - 08:59 AM – 10:47 AM
ये भी पढ़ें-
Sheetala puja 2023: इस बार कब की जाएगी देवी शीतला की पूजा? जानें सही तारीख, पूजा विधि और आरती
Holi 2023: विज्ञान के नजरिए से जानें क्यों मनाते हैं होली, क्या हैं इस त्योहार से जुड़े फायदे?
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।