
उज्जैन. पंचांग में ग्रहों की स्थिति के साथ वो किस नक्षत्र में संयोग कर रहे हैं, इसके बारे में बताया जाता है। किस राशि का स्वामी कौन-सा ग्रह है और वो कब किस ग्रह के साथ युति करेगा, इसका भी पूरा वर्णन पंचांग में स्पष्ट रूप से बताया जाता है। पंचांग को आधुनिक कैलेंडर भी कहा जा सकता है। पंचांग के 5 मुख्य अंग बताए गए हैं- तिथि, नक्षत्र, करण, योग और वार। आगे आज के पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
5 मार्च का पंचांग (Aaj Ka Panchang 5 March 2023)
5 मार्च 2023, दिन रविवार को फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि दोपहर 02:00 तक रहेगी, इसके बाद चतुर्दशी तिथि आरंभ हो जाएगी, जो पूरे दिन रहेगी। रविवार को पहले आश्लेषा नक्षत्र रात 09:30 तक रहेगा, इसके बाद मघा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। रविवार को पहले आश्लेषा नक्षत्र होने से वज्र और इसके बाद मघा नक्षत्र होने से मुग्दर नाम के 2 अशुभ योग इस दिन बनेंगे। इसके अलावा अतिगंड और सुकर्मा नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल शाम 5:00 से 6:28 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
रविवार को चंद्रमा कर्क राशि में, बुध, सूर्य और शनि कुंभ राशि में, शुक्र और गुरु मीन राशि में, मंगल वृष राशि में, केतु तुला राशि में और राहु मेष राशि में रहेगा। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।
5 मार्च के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- फाल्गुन
पक्ष- शुक्ल
दिन- रविवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- आश्लेषा और मघा
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 6:49 AM
सूर्यास्त - 6:27 PM
चन्द्रोदय - Mar 05 4:45 PM
चन्द्रास्त - Mar 06 6:11 AM
अभिजीत मुहूर्त- 12:15 PM – 01:02 PM
5 मार्च का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:38 PM – 2:05 PM
कुलिक - 3:33 PM – 5:00 PM
दुर्मुहूर्त - 04:54 PM – 05:41 PM
वर्ज्यम् - 10:47 AM – 12:34 PM
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।