
उज्जैन. सूर्य व चंद्र ग्रहण सामान्य खगोलीय घटनाएं है, लेकिन भारत में इन्हें धर्म व ज्योतिष से जोड़कर देखा जाता है। साल में कई बार सूर्य व चंद्र ग्रहण का संयोग बनता है। इस बार साल का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई, शुक्रवार को होने जा रहा है। ये उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। भारत में ये ग्रहण दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसकी कोई मान्यता नहीं रहेगी। इस दिन बुद्ध पूर्णिमा का पर्व भी मनाया जाएगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
5 मई का पंचांग (Aaj Ka Panchang 5 मई 2023)
5 मई 2023, दिन शुक्रवार को वैशाख मास पूर्णिमा तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन बुद्ध पूर्णिमा का उत्सव मनाया जाएगा। साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण भी इसी दिन होगा, लेकिन ये भारत में दिखाई नहीं देगा। शुक्रवार को स्वाति नक्षत्र दिन भर रहेगा, जिससे गद नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा सिद्धि और व्यातीपात नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 10:46 से दोपहर 12:23 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शुक्रवार को चंद्रमा और केतु तुला राशि में, शुक्र और मंगल ग्रह मिथुन राशि में, सूर्य, राहु, गुरु और बुध (वक्री) मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में रहेगा। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।
5 मई के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- वैशाख
पक्ष- शुक्ल
दिन- शुक्रवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- स्वाती
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 5:55 AM
सूर्यास्त - 6:52 PM
चन्द्रोदय - May 05 6:42 PM
चन्द्रास्त - May 06 6:02 AM
अभिजीत मुहूर्त – 11:57 AM – 12:49
5 मई का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 3:38 PM – 5:15 PM
कुलिक - 7:32 AM – 9:09 AM
दुर्मुहूर्त - 08:30 AM – 09:22 AM और 12:49 PM – 01:41 PM
वर्ज्यम् - 03:09 AM – 04:43 AM
Chandra Grahan 2023: किन लोगों पर होगा चंद्र ग्रहण का अशुभ प्रभाव, कैसे बच सकते हैं अनहोनी से?
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।