Aaj Ka Panchang 8 अप्रैल 2023: शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें, जानें आज के शुभ-अशुभ योग

Published : Apr 08, 2023, 05:30 AM IST
Panchang-8-April-2023

सार

8 अप्रैल, शनिवार को पहले स्वाति नक्षत्र होने से सिद्धि और इसके बाद विशाखा नक्षत्र होने से शुभ नाम के योग बनेंगे। इनके अलावा सर्वार्थसिद्धि और वज्र नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 9:22 से 10:55 तक रहेगा। 

हमारे सौर मंडल में कुल 9 ग्रह हैं- सूर्य, चंद्रमा, राहु-केतु, शुक्र, गुरु, मंगल, बुध और शनि। ये सभी ग्रह समय-समय पर राशि बदलते हैं और चाल भी। इसका असर सभी राशियों के लोगों पर किसी न किसी रूप में दिखाई देगा। पंचांग की सहायता से ये जाना जा सकता है कि कब, कौन-सा ग्रह राशि बदलेगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

8 अप्रैल का पंचांग (Aaj Ka Panchang 8 April 2023)
8 अप्रैल 2023, दिन शनिवार को वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि सुबह 10.11 तक रहेगी। इसके बाद तृतीया तिथि आरंभ हो जाएगी, जो रात अंत तक रहेगी। शनिवार को स्वाति नक्षत्र दोपहर 2.00 तक रहेगा। इसके बाद विशाखा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शनिवार को पहले स्वाति नक्षत्र होने से सिद्धि और इसके बाद विशाखा नक्षत्र होने से शुभ नाम के योग बनेंगे। इनके अलावा सर्वार्थसिद्धि और वज्र नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 9:22 से 10:55 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शनिवार को चंद्रमा तुला राशि में, शुक्र वृषभ राशि में, बुध और राहु मेष राशि में, मंगल मिथुन राशि में, सूर्य और गुरु मीन राशि में, शनि कुंभ राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।

8 अप्रैल के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- वैशाख
पक्ष- कृष्ण
दिन- शनिवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- स्वाति और विशाखा
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 6:16 AM
सूर्यास्त - 6:40 PM
चन्द्रोदय - Apr 08 8:54 PM
चन्द्रास्त - Apr 09 8:06 AM
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:04 से 12:54

8 अप्रैल का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 2:02 PM – 3:35 PM
कुलिक - 6:16 AM – 7:49 AM
दुर्मुहूर्त - 07:55 AM – 08:45 AM
वर्ज्यम् - 07:35 PM – 09:11 PM

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज