
उज्जैन. हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी का व्रत किया जाता है। इस बार ज्येष्ठ मास का संकष्टी चतुर्थी व्रत 8 मई, सोमवार को किया जाएगा। इस दिन भगवान श्रीगणेश और चंद्रमा की पूजा विशेष रूप से की जाती है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
8 मई का पंचांग (Aaj Ka Panchang 8 मई 2023)
8 मई 2023, दिन सोमवार को ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 06.19 तक रहेगी, इसके बाद चतुर्थी तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन संकष्टी चतुर्थी का व्रत भी किया जाएगा। सोमवार ज्येष्ठा नक्षत्र शाम 7 बजे तक रहेगा, इसके बाद मूल नक्षत्र आरंभ हो जाएगा। सोमवार को पहले ज्येष्ठा नक्षत्र होने से पद्म नाम का शुभ योग और इसके बाद मूल नक्षत्र होने से लुंबक नाम का अशुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन शिव और सिद्ध नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 7:30 से 9:08 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
सोमवार को चंद्रमा वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन केतु तुला राशि में, शुक्र और मंगल मिथुन राशि में, सूर्य, राहु, गुरु और बुध (वक्री) मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में रहेगा। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।
8 मई के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- ज्येष्ठ
पक्ष- कृष्ण
दिन- सोमवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- ज्येष्ठा और मूल
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 5:53 AM
सूर्यास्त - 6:53 PM
चन्द्रोदय - May 08 9:55 PM
चन्द्रास्त - May 09 8:36 AM
अभिजीत मुहूर्त – 11:57 AM – 12:49
8 मई का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 10:46 AM – 12:23 PM
कुलिक - 2:01 PM – 3:38 PM
दुर्मुहूर्त - 12:49 PM – 01:41 PM और 03:25 PM – 04:17 PM
वर्ज्यम् - 04:15 PM – 05:45 PM
ये भी पढ़ें-
Jyestha month 2023: 6 मई से 4 जून तक रहेगा ज्येष्ठ मास, इस दौरान क्या करें-क्या नहीं?
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।