Shani Vakri Rashifal 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि ग्रह 30 जून से वक्री हो जाएगा यानी टेढ़ी चाल चलने लगेगा। शनि की ये स्थिति 15 नवंबर तक रहेगी। यानी कुल 139 दिनों तक शनि टेढ़ी चाल से चलेगा।
Shani Vakri 2024 Date: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की 2 स्थिति बताई गई है- वक्री और मार्गी। जब कोई ग्रह सीधी चाल चलता है तो इसे मार्गी कहते हैं और जब कोई ग्रह पीछे की ओर गति करता है तो इसे वक्री गति कहते हैं। साल में एक बार शनि ग्रह वक्री जरूर होता है। साल 2024 में शनि 30 जून से 15 नवंबर तक वक्री स्थिति में रहेगा। शनि की ये स्थिति कुछ राशि के लोगों के लिए शुभ फल देने वाली रहेगी। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 4 राशियां…
25
मिथुन राशि वालों को होगा धन लाभ
इस राशि के लोगों को शनि के वक्री होने का विशेष लाभ मिलेगा। इनके अटके हुए काम पूरे होंगे। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर इनके लिए गर्व की बात होगी। लव लाइफ से जुड़ी परेशानियां भी दूर हो सकती हैं। बिजनेस-नौकरी की स्थिति में सुधार होगा।
35
सिंह वालों को मिलेगा प्रमोशन
इस राशि के लोगों को नौकरी में अच्छा इंक्रीमेंट के साथ-साथ प्रमोशन भी मिलेगा। अधिकारी इनसे खुश रहेंगे। अटका हुआ पैसा मिलेगा। पैतृक संपत्ति मिलने से आर्थिक तंगी दूर होगी। मनचाहा भोजन मिलेगा। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे।
45
तुला वालों को मिलेगा किस्मत का साथ
इस राशि के लोगों को आज किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। बिजनेस-नौकरी, करियर हर मामले में इन्हें सफलता मिलेगी। अगर कोर्ट-कचहरी का कोई काम है तो उसमें भी सक्सेस मिलेगी। परिवार में कोई शुभ प्रंसग हो सकता है। संतान की उपलब्धि आपका मान-सम्मान बढ़ा सकती है।
55
मीन वाले शुरू करेंगे नया काम
इस राशि के लोग नया काम शुरू कर सकते हैं, जो भविष्य में इनके लिए फायदेमंद रहेगा। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। कुंवारे लड़के-लड़कियों को मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। अनुभवी लोगों का साथ मिलने से अटके हुए कामों में गति आएगी। सेहत में काफी सुधार देखने को मिलेगा।
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।