Karwa Chauth 2023 Rashifal: करवा चौथ पर राशि बदलेगा चंद्रमा, 12 राशियों पर कैसा होगा इसका असर? जानें डेली राशिफल से

Daily Rashifal 1 November 2023: 1 नवंबर, बुधवार को करवा चौथ पर्व मनाया जाएगा। इस दिन मृगशिरा नक्षत्र दिन भर रहेगा, जिससे अमृत नाम का शुभ योग बनेगा। बुधवार को चंद्रमा वृषभ राशि से निकलकर मिथुन में प्रवेश करेगा।

 

Manish Meharele | Published : Oct 31, 2023 5:57 AM IST

Aaj Ka Rashifal 1 November 2023: 1 नवंबर, बुधवार राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों का खर्च अधिक बढ़ सकता है, इनकी सेहत में सुधार होगा। वृष राशि वाले विरोधियों से परेशान रहेंगे, इनकी चुनौतियां बढ़ सकती हैं। मिथुन राशि वालों को धन लाभ होगा और पत्नी से सहयोग मिलेगा। कर्क राशि वालों की सेहत बिगड़ सकती है , इन्हें पत्नी से सहयोग मिलेगा। ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से जानिए आज का राशिफल…

मेष राशिफल 1 नवंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आपको अपने हर काम में फायदा मिल सकात है। बेकार के कामों में पैसा खर्च होगा। दैनिक काम समय पर पूरे हो जाएंगे। परिजनों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- ब्लू

वृष राशिफल 1 नवंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आपके दैनिक जीवन में कई तरह के बदलाव आ सकते हैं। सार्वजनिक क्षेत्र में खर्च बढ़ जायेगा। विरोधी परेशान करने का प्रयत्न करेंगे, लेकिन सफल नहीं होंगे। काम के दौरान चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। सेहत बिगड़ सकती है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- सफेद

मिथुन राशिफल 1 नवंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
आज पुराने मित्रों से मुलाकात होगी, जिससे खुशी का अनुभव होगा। काम के दौरान कठिनाई महसूस होगी। शाम के बाद अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। कार्य में पत्नी का सहयोग मिलेगा। सर्दी-बुखार से परेशानी हो सकती है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- नीला

कर्क राशिफल 1 नवंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
आज के दिन आपके सोचे हुए काम नहीं हो पाएंगे। किसी विषय को लेकर ठोस निर्णय पर पहुंच सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। रिश्तेदारों से सहयोग नहीं मिल पाएगा। अंजान व्यक्ति पर विश्वास नहीं करें। सेहत बिगड़ सकती है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- नारंगी

सिंह राशिफल 1 नवंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आपके द्वारा किये हुए सभी काम सफल रहेंगे। समाज में मान प्रतिष्ठा मिलेगी। परिवार के बड़े लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। वर्क प्लेस पर किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। समाज में आपकी छवि बेहतर होगी। सेहत ठीक रहेगी।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग-आसमानी

कन्या राशिफल 1 नवंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आपके रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। योजना बनाकर जो भी काम करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। जल्दबाजी में आज कोई भी काम न करें। पूजा-पाठ में मन लगेगा। नौकरीपेशा का प्रमोशन हो सकता है। लोन आसानी से मिल सकता है।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- बैंगनी

तुला राशिफल 1 नवंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आपके द्वारा कोई गलत काम हो सकता है, जिसका आपको अफसोस होगा। कार्य क्षेत्र में टारगेट का दबाव बनेगा। खर्च कुछ ज्यादा ही बढ़ सकते हैं। घर में मांगलिक कार्य होगा। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। सेहत ठीक रहेगी।
शुभ अंक-1
शुभ रंग- स्लेटी

वृश्चिक राशिफल 1 नवंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आप आपनी सेहत का खास ध्यान रखें। मौसमी बीमारी का प्रकोप बना रहेगा। आपके कामों की गति धीमी हो सकती है। बिजनेस की स्थिति मिली-जुली रहेगी। काम-काज में दौड़-धूप लगी रहेगी। किसी भी काम में कोई जोखिम न उठाएं।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- गुलाबी

धनु राशिफल 1 नवंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आपके बिगड़े काम फिर से बन सकते हैं। काम करने की क्षमता में वृद्धि होगी। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। बिजनेस में कुछ ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ेगी। दूसरों की बातों मन न आएं। सेहत में पहले से सुधार हो सकता है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- हरा

मकर राशिफल 1 नवंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आपको संचित धन से लाभ मिलेगा। बिजनेस से जुड़ी कोई योजना पूरी हो सकती है। किसी यात्रा का योग भी बन रहा है जो फायदेमंद रहेगी। वर्क प्लेस पर सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल

कुंभ राशिफल 1 नवंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आपको समाज में मान-प्रतिष्ठा मिलेगी। आत्मविश्वास बना रहेगा, जिससे कठिन काम भी आसानी से हो जाएंगे। नौकरी में आ रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- केसरिया

मीन राशिफल 1 नवंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
बहुत दिनों से चली आ रही पारिवारिक समस्या दूर हो सकती है। बिजनेस में अच्छा-खासा मुनाफा हो सकता है। पारिवारिक तनाव कम हो सकता है। आज आप अपनी वाणी पर नियंत्रण करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- महरून


ये भी पढ़ें-

Karva Chauth Upay: हैप्पी मैरिड लाइफ के लिए करवा चौथ पर करें ये 5 उपाय


Karwa Chauth Ki Katha: करवा चौथ पर जरूर सुनें ‘वीरावती’ की कथा, तभी मिलेगा व्रत का संपूर्ण फल


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!