
उज्जैन. नवंबर 2023 का महीना बहुत खास रहेगा क्योंकि इस महीने में राहु-केतु के राशि परिवर्तन का असर लोगों के जीवन में उथल-पुथल मचा सकता है। वहीं सूर्य, बुध आदि ग्रह भी इस महीने राशि बदलेंगे। धार्मिक दृष्टिकोण से भी ये महीना काफी खास रहने वाला है क्योंकि इस महीने में करवा चौथ, धनतेरस और दीपावली जैसे महत्वपूर्ण त्योहार मनाए जाएंगे। ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा नवंबर 2023…
मेष राशि नवंबर 2023 मासिक राशिफल
परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। मांगलिक कामों में जाने का मौका मिलेगा। माता की सेहत बिगड़ सकती है। इस महीने बिजनेस में परेशानियां बढ़ सकती है। नया निवेश इस महीने में नहीं करें। नौकरीपेशा लोगों के लिए ये महीना ठीक रहेगा। करियर में बहुत बड़ा बदलाव दिखाई देगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आप अपने प्रेमी के साथ विवाह का प्रस्ताव रख सकते हैं। आपको स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की जरुरत है।
लकी नंबर- 6
लकी कलर- सफ़ेद
वृष राशि नवंबर 2023 का मासिक राशिफल
पारिवारिक जीवन में कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। भाई -बहन के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। बिजनेस में आपको कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। पंचम भाव में शुक्र के होने से लाभ तो होगा लेकिन खर्च भी बढ़ जाएगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। छात्रों के लिए यह माह मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका के बीच असमंजस की स्थिति बन सकती है, जिससे तनाव बढ़ सकता है।
लकी नंबर-7
लकी कलर- हरा
मिथुन राशि नवंबर 2023 का मासिक राशिफल
यह माह आपके पारिवारिक जीवन में कई तरह से खुशियां प्रदान करेगा। पुराने विवाद दूर होंगें। पैतृक संपति का लाभ मिलेगा। बिजनेस में खूब मुनाफा होगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जो लोग भूमि भवन का व्यापार कर रहे हैं उनके लिए समय बेहतर रहेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। विधार्थियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। जो लोग अविवाहित है दाम्पत्य जीवन में बांध सकते हैं।
लकी नंबर- 3
लकी कलर- बैंगनी
कर्क राशि नवंबर 2023 का मासिक राशिफल
इस महीने परिवार में विवाद बढ़ सकता है। माह के अंत में परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। धार्मिक यात्रा का योग भी बनेगा। बिजनेस में उन्नति के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। इस माह आप नया निवेश नहीं करें, नुकसान हो सकता है। कुछ लोग नौकरी के कारण परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों की शिक्षा में आ रही रुकावट दूर होगी। प्रेम सम्बन्धों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। दांत में दर्द हो सकता है।
लकी नंबर- 3
लकी कलर- नीला
सिंह राशि नवंबर 2023 का मासिक राशिफल
इस महीने परिवार के सभी सदस्य आपके कार्य से प्रसन्न रहेगें। घर का माहौल आध्यात्मिक रहेगा। इनकम ठीक-ठाक बनी रहेगी। अगर आप बिजनेस करते हैं तो इसमें भी सफलता मिलने के योग इस समय बन रहे हैं। राजनितिक क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। स्टूडेंट्स इस माह शिक्षा में उन्नति करेंगे। आपके प्रेमी का भरपूर साथ मिलेगा। पेट के रोग परेशान कर सकते हैं।
लकी नंबर- 8
लकी कलर- गुलाबी
कन्या राशि नवंबर 2023 का मासिक राशिफल
परिवार के साथ आपसी तालमेल नहीं रहने के कारण बेवजह के विवाद हो सकते हैं। ससुराल पक्ष से आपको लाभ मिलेगा। पत्नी को कारण आपके मान-सम्मान बढ़ जायेगा। बिजनेस को लेकर कई तरह से नए समझौते होने की संभावना बनी रहेगी। नौकरी करने वालों पर काम का दबाव रहेगा। प्रतियोगि परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। लिव इन रिलेशन में रह रहे लोग के लिए समय अच्छा है।
लकी नंबर -9
लकी कलर- गुलाबी
तुला राशि नवंबर 2023 का मासिक राशिफल
इस महीने आपके पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव का दौर बना रहेगा। राजनीति से जुडे़ लोगों के लिए यह माह काफी फायदेमंद रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से ठीक रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को सफलता मिलेगी। विधार्थियों के लिए यह माह कठिन परिश्रम करना पड़ेगा यह माह प्रेम जीवन के लिए मिला जुला रहने वाला है। वायरल बुखार तथा अपच जैसी समस्या इस महीने में हो सकती है।
लकी नंबर- 3
लकी कलर- केसरिया
वृश्चिक राशि नवंबर 2023 का मासिक राशिफल
परिवार में दैनिक खर्च बढ़ सकता है। महीने के बीच में आपको आकस्मिक शुभ समाचार मिलेगा। घर पर नए रिश्तेदार आयेंगे। ससुराल के साथ रिश्ता और मजबूत होगा। इस माह आप साझे में बिजनेस करने से बचें। नौकरी करने वाले के लिए काम का दबाव बढ़ जायेगा। करियर में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। दूसरों के विवादों से दूर रहें। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। सेहत इस माह ठीक रहेगी।
लकी नंबर- 4
लकी कलर- लाल
धनु राशि नवंबर 2023 का मासिक राशिफल।
परिवार के सदस्यों के बीच आपसी सम्बन्ध बेहतर होंगे। संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद दूर हो सकते हैं। परिवार में सकारात्मक माहौल बनेगा। आर्थिक दृष्टि से आपके लिए यह माह बहुत ही शुभ रहने वाला है। शेयर मार्केट में काम कर रहे लोगों को विशेष लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन का योग बन रहा है। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। मौसमी बीमारियों से परेशान रहेंगे।
लकी नंबर- 4
लकी कलर- आसमानी
मकर राशि नवंबर 2023 का मासिक राशिफल
परिवार के सदस्य के बीच आपसी विवाद बढ़ सकता है, जिसका असर सभी लोगों पर दिखाई देगा। अचानक खर्च बढ़ने से बजट बिगड़ सकता है। इस महीने आप नया निवेश करने करने के बार में नहीं सोचें। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए समय अनुकूल है। मानसिक तनाव बना रहेगा। शिक्षा को लेकर कुछ नया करने का योजना बना रहे है उसमे सफलता मिलेगी। लव लाइफ की स्थिति ठीक नहीं रहेगी।
लकी नंबर- 7
लकी कलर- पीला
कुंभ राशि नवंबर 2023 का मासिक राशि
इस महीने आपको भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। सूझ बुझ से परिवार में जो स्थिति बनी हुई है उसको दूर कर सकते है। आपके निरंतर प्रयास से परिवार में खुशियां आ सकती हैं। बिजनेस में अटके हुए काम इस सप्ताह पूरे हो सकते हैं। काम के दौरान कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। नौकरी को लेकर आप संतुष्ट नहीं रहेंगे। सेहत के लेकर गंभीर रहने की बहुत जरूरत है। पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है।
लकी नंबर- 3
लकी कलर- सफेद
मीन राशि नवंबर 2023 का मासिक राशिफल
परिवार का माहौल खराब रहेगा। छोटी-छोटी बात पर विवाद की स्थिति बन सकती है। सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव ठीक रहेगा। बिजनेस में विवाद की स्थिति बनेगी, शत्रु परेशान करेंगे। नौकरी के लिए भी इस महीने को ठीक नहीं कहा जा सकता है। स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। दाम्पत्य जीवन बेहतर नहीं रहेगा। सर्दी, जुकाम से परेशान रहेंगे।
लकी नंबर- 1
लकी कलर- पीला
ये भी पढ़ें-
Karva Chauth Upay: हैप्पी मैरिड लाइफ के लिए करवा चौथ पर करें ये 5 उपाय
Karwa Chauth Gift: करवा चौथ पर पत्नी को राशि अनुसार क्या गिफ्ट दें?
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।