Spiritual

Karwa Chauth Gift: करवा चौथ पर पत्नी को राशि अनुसार दें ये ‘खास’ उपहार

Image credits: Getty

कब है करवा चौथ?

1 नवंबर, बुधवार को करवा चौथ है। करवा चौथ पर पति अपनी पत्नी को राशि अनुसार गिफ्ट दे तो ये और भी शुभ रहता है। आगे जानिए करवा चौथ पर पत्नी को राशि अनुसार क्या उपहार दें…

Image credits: Getty

मेष राशि

अगर आपकी पत्नी की राशि मेष है तो आप उनके लिए कोई अच्छा सा परफ्यूम, ज्वैलरी या शो-पीस गिफ्ट कर सकते हैं। इससे लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा।

Image credits: adobe stock

वृषभ राशि

इस राशि की महिलाओं को लाइट कलर की ड्रेस, सिल्वर ज्वैलरी या इलेक्ट्रानिक गैजेट जैसे मोबाइल उपहार में दे सकते हैं।

Image credits: adobe stock

मिथुन राशि

अगर आपकी पत्नी का राशि मिथुन है तो करवा चौथ पर आप उनके किसी फेवरेट राइटर की बुक, सोने की ज्वैलरी या ग्रीन कलर की ड्रेस गिफ्ट कर सकते हैं।

Image credits: adobe stock

कर्क राशि

पत्नी की राशि कर्क है तो आप उन्हें मोबाइल, लेपटॉप, आईपॉड जैसे गैजेट उपहार में दे सकते हैं। इससे आपका करवा चौथ काफी खास हो सकता है।

Image credits: adobe stock

सिंह राशि

इस राशि की महिलाओं को पायल, बिछिया, ब्रेसलेट या नीलम के आभूषण जैसे गिफ्ट खूब पसंद आते हैं। इससे लव लाइफ में खुशहाली बनी रहेगी।

Image credits: adobe stock

कन्या राशि

अगर पत्नी की राशि कन्या हो तो करवा चौथ पर आप इन्हें गोल्ड ज्वैलरी, येलो शेड्स की ड्रेस, पर्स, परफ्यूम या पायल उपहार में दे सकते हैं।

Image credits: adobe stock

तुला राशि

इस राशि की महिलाओं को जैसमीन का परफ्यूम, ट्रेंडी पर्स, ब्रांडेड रिस्ट वॉच या कोई गैजेट उपहार में दे सकते हैं। इससे इनकी खुशी देखते ही बनेगी।

Image credits: adobe stock

वृश्चिक राशि

आपकी पत्नी की राशि वृश्चिक है तो आप उन्हें कपल फोटो विद फ्रेम, घर में काम आने वाली कोई उपयोगी वस्तु या शो-पीस गिफ्ट कर सकते हैं।

Image credits: adobe stock

धनु राशि

इस राशि की पत्नी को पन्ना से निर्मित आभूषण जैसे- कंगन, बाजूबंद आदि चीजें सकते हैं। इसके अलावा साड़ी व कॉस्मेटिक्स भी उपहार में दे सकते हैं।

Image credits: adobe stock

मकर राशि

इस राशि की महिलाओं को करवा चौथ पर खुश करने के लिए चांदी के शो-पीस, मोतियों का हार, नया व्हीकल या मनपसंद चॉकलेट्स उपहार में दे सकते हैं।

Image credits: adobe stock

कुंभ राशि

अगर आपकी पत्नी की राशि कुंभ है तो उनके लिए आप डार्क कलर की ड्रेस, प्लेटिनम ज्वैलरी, उनकी पसंद का गैजेट गिफ्ट कर सकते हैं।

Image credits: adobe stock

मीन राशि

पत्नी की राशि मीन हो तो उन्हें हरे वस्त्र, पन्ने की अंगूठी, कमर में पहनने के आभूषण, गणेशजी की मूर्ति या कपल फोटो उपहार में देना शुभ रहता है।

Image credits: adobe stock